लाइव न्यूज़ :

अलवर गैंगरेप: राहुल गांधी पीड़ित परिवार से मिले, कहा- मेरे लिए ये राजनीतिक नहीं भावनात्मक मुद्दा, मिलेगा न्याय

By विनीत कुमार | Updated: May 16, 2019 11:56 IST

अलवर गैंगरेप के मामले में राजस्थान की कांग्रेस सरकार के ढिलाई बरतने के बीजेपी के आरोप पर राहुल ने कहा, 'मैं इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करना चाहता। यह मेरे लिए भावनात्मक मुद्दा है।'

Open in App
ठळक मुद्देअलवर गैंगरेप पीड़िता से मिले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, न्याय का भरोसा दियाइस दौरान सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहेराहुल ने कहा- इस मुद्दे पर मैं राजनीति नहीं करना चाहता, न्याय जरूर मिलेगा

अलगर गैंगरेप की घटना के हफ्तों बीत जाने के बाद और जारी लोकसभा चुनाव के दौरान इस पर बढ़े बवाल के बीच राहुल गांधी गुरुवार को अलवर गैंगरेप की पीड़िता और उसके परिवार से मिले। परिवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि पीड़िता और उसे परिवार को न्याय जरूर मिलेगा। राहुल गांधी ने साथ ही ये भी कहा कि ये मुद्दा उनके लिए राजनीतिक नहीं, बल्कि भावनात्मक है।

इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी मौजूद थे। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद राहुल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'जितनी जल्दी हो सके, न्याय दिया जाएगा।'

अलवर गैंगरेप के मामले में राजस्थान की कांग्रेस सरकार के ढिलाई बरतने के बीजेपी के आरोप पर राहुल ने कहा, 'मैं इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करना चाहता। यह मेरे लिए भावनात्मक मुद्दा है। मैं यह संदेश देना चाहता हूं कि महिलाओं के खिलाफ ऐसे व्यवहार बर्दाश्त नहीं किये जा सकते।'

राहुल ने साथ ही कहा कि इस मामले में किसी भी दोषी को नहीं छोड़ा जाएगा। राहुल ने कहा, 'पीड़ित परिवार ने जो कुछ मुझसे कहा, मैं उस हिसाब से इस मामले में एक्शन लेने की कोशिश करूंगा।'

वहीं, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी की ओर से इस मामले में ढिलाई बरतने के आरोप को दरकिनार करते हुए कहा कि एफआईआर 2 मई को दर्ज कर ली गई थी। 

बता दें कि 26 अप्रैल को राजस्थान के अलवर में गैंगरेप की यह घटना हुई थी जब कुछ लोगों ने बाइक पर जा रहे एक दंपती को कई घंटों तक बंधक बना लिया था। इस दौरान आरोपियों ने न केवल महिला से रेप किया बल्कि उसके वीडियो भी बनाये और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस दौरान महिला के पति की भी निर्ममता से पिटाई की गई।

पीड़ित परिवार जब इस मामले में शिकायत करने पहुंचा तो पुलिस ने पहले इसे टालने की कोशिश की। पुलिस ने कथित तौर पर कहा कि अभी सभी अधिकारी चुनाव में व्यस्त हैं इसलिए बाद में कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :राहुल गांधीसचिन पायलटअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल