लाइव न्यूज़ :

बजट सत्र: राहुल गांधी ने मोदी सरकार को बताया गरीब विरोधी, कहा- 100 अमीरों के पास है देश के 55 करोड़ गरीबों से ज्यादा जायदाद

By विशाल कुमार | Updated: February 3, 2022 09:28 IST

राहुल गांधी ने दावा किया कि असंगठित क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ लागू हो ही नहीं सकता है, इस क्षेत्र को बर्बाद कर दिया गया है। वो असंगठित लोग थे खत्म हो गए। मैन्युफैक्चरिंग जॉब में पिछले 5 साल में कम हुए हैं। 46 प्रतिशत गरीब हिंदुस्तान चुप नहीं बैठेगा।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कहा कि बीते 50 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी देश में आज है।उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के 100 सबसे अमीर लोगों के पास 55 करोड़ लोगों  से ज्यादा जायदाद है।उन्होंने कहा कि 10 लोगों के पास 40 प्रतिशत हिंदुस्तान से ज्यादा धन है।

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि हिंदुस्तान के 100 सबसे अमीर लोगों के पास 55 करोड़ लोगों से ज्यादा जायदाद है और 10 लोगों के पास 40 प्रतिशत हिंदुस्तान से ज्यादा धन है और यह सब नरेंद्र मोदी के कारण हुआ है।

संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर हो रही चर्चा में भाग लेते हुए राहुल गांधी ने यह दावा भी किया कि देश के सामने खड़ी प्रमुख चुनौतियों का अभिभाषण में उल्लेख नहीं किया गया है। 

उन्होंने कहा, ‘‘अभिभाषण में कई रणनीतिक मुद्दों को नहीं छुआ गया है। कई प्रमुख चुनौतियों का उल्लेख नहीं हुआ। तीन बुनियादी विषयों पर इसमें बात नहीं हुई। सबसे महत्वपूर्ण है कि अब दो भारत हैं। एक अमीरों का हिंदुस्तान है, दूसरा हिंदुस्तान गरीबों के लिए है। इनमें खाई बढ़ती जा रही है।’’

राहुल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री को सुझाव देता हूं कि दो हिन्दुस्तान को साथ लाने की दिशा में काम करें जिन्हें उनकी सरकार ने सृजित किया है।’’ उन्होंने यह भी कहा, ‘‘अभिभाषण में बेरोजगारी के बारे में एक शब्द नहीं है। आज देश का युवा रोजगार ढूंढ़ रहा है। यह सरकार रोजगार नहीं दे पा रही है।’’

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘पिछले साल तीन करोड़ युवाओं को रोजगार गंवाने पड़े। बीते 50 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी देश में आज है...इस सरकार ने असंगठित क्षेत्र और छोटे कारोबारों पर आक्रमण किया। नोटबंदी और गलत तरीके से जीएसटी लागू करके आक्रमण किया गया।’’ 

उन्होंने दावा किया कि असंगठित क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ लागू हो ही नहीं सकता है, इस क्षेत्र को बर्बाद कर दिया गया है। वो असंगठित लोग थे खत्म हो गए। मैन्युफैक्चरिंग जॉब में पिछले 5 साल में कम हुए हैं। 46 प्रतिशत गरीब हिंदुस्तान चुप नहीं बैठेगा।

राहुल ने कहा कि इन लोगों को दिख रहा है कि हिंदुस्तान के 100 सबसे अमीर लोगों के पास 55 करोड़ लोगों से ज्यादा जायदाद है और 10 लोगों के पास 40 प्रतिशत हिंदुस्तान से ज्यादा धन है। ये किसने किया? ये नरेंद्र मोदी जी ने किया है। ये दो हिंदुस्तान आप बना रहे हैं, उसे जोड़ने का काम कीजिए। ये पहला सुझाव है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यूपीए सरकार ने 10 साल में 27 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला था, लेकिन इस सरकार ने 23 करोड़ लोगों को गरीबी में पहुंचा दिया।’’

राहुल गांधी ने दो उद्योगपतियों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘कोरोना के समय कई वैरिएंट आते हैं, लेकिन ‘डबल ए’ वैरिएंट है जो देश की अर्थव्यवस्था में बढ़ रहा है।’’

टॅग्स :राहुल गांधीबेरोजगारीलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई