लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दिया 'Fuel Challenge', बोले- जवाब का इंतजार रहेगा

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 24, 2018 15:03 IST

मुझे खुशी है कि आपने क्रिकेटर विराट कोहली का चैलेंज स्वीकार किया, मेरा भी एक चैलेंज हैः राहुल गांधी

Open in App

नई दिल्ली, 24 मईः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'फ्यूल चैलेंज' दिया है। राहुल गांधी ने यह चैलेंज पीएम मोदी के उस ट्वीट के बाद दिया जिसमें उन्होंने विराट कोहली के फिटनेस चैलेंज को स्वीकार किया था। राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'डियर पीएम, मुझे खुशी है कि आपने क्रिकेटर विराट कोहली का चैलेंज स्वीकार किया। एक मेरी तरफ से भी। तेल के दाम घटाइए अथवा कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन करके आपको ऐसा करने पर मजबूर कर देगी। आपके जवाब का इंतजार रहेगा।' विराट का फिटनेस चैलेंज स्वीकार करने के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी पीएम मोदी को एक चैलेंज दिया है।

केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का फिटनेस चैलेंज सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। राठौड़ ने अपने फिटनेस चैलेंज वीडियो में विराट कोहली, साइना नेहवाल और ऋतिक रोशन को चैलेंज किया था। विराट कोहली ने इस चैलेंज को स्वीकार किया और फिटनेस वीडियो पोस्ट किया। विराट ने अपने वीडियो में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा, पीएम नरेंद्र मोदी और एमएस धोनी को चैलेंज किया था। विराट के चैलेंज को प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार कर लिया है।

गुरुवार सुबह एक ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा, 'चैलेंज एक्सेप्टेड, विराट! मैं जल्दी ही अपना फिटनेस चैलेंज वीडियो शेयर करूंगा।'

दूसरी तरफ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चैलेंज दिया है। 24 मई को 10 बजे तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट में लिखा, ''हमें विराट कोहली के फिटनेस चैलेंज स्वीकार करने में कोई दिक्कत नहीं लेकिन क्या आप देश में युवाओं को रोजगार, किसानों को राहत और दलित और पिछड़ा दल के खिलाफ दंगे रूकवा सकते हैं? मेरा ये चैलेंज एक्सेप्ट करके दिखाइए?''

बता दें कि खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने देश में फिटनेस को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए एक अभियान चलाया है और इसके तहत व्यायाम करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए राठौड़ ने खेल और सिनेमा जगत की कुछ प्रमुख हस्तियों को टैग करते हुए उनसे भी इस अभियान में शामिल होने की अपील की थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :राहुल गाँधीनरेंद्र मोदीराजवर्द्धन सिंह राठौरविराट कोहली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला