लाइव न्यूज़ :

MP: मंदसौर हिंसा की बरसी पर किसानों का जमावड़ा, राहुल आज करेंगे रैली को संबोधित

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 6, 2018 11:57 IST

मध्यप्रदेश के मंदसौर में आज (6 जून) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी किसानों की रैली को संबोधित करेंगे। बीते साल (2017) 6 जून को मंदसौर जिले में किसान आंदोलन के दौरान पुलिस की फायरिंग और पिटाई थी, जिसमें 6 किसानों की जान चली गई थी।

Open in App

मंदसौर, 6 जून: मध्यप्रदेश के मंदसौर में आज (6 जून) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी किसानों की रैली को संबोधित करेंगे। बीते साल (2017) 6 जून को मंदसौर जिले में किसान आंदोलन के दौरान पुलिस की फायरिंग और पिटाई थी, जिसमें 6 किसानों की जान चली गई थी। आज इस किसान आंदोलन पर भड़की हिंसा को एक साल पूरा हो गया है और दूसरी ओर किसानों ने एक से 10 जून तक 'गांव बंद' आंदोलन का ऐलान किया है। 

ऐसे में राहुल एक साल पहले के इस आंदोलन को समर्थन देने और मृत किसानों को श्रद्धांजलि सभा को राहुल गांधी संबोधित करेंगे। इसी साल मध्यप्रदेश में चुनाव भी होने वाले हैं, ऐसे में राहुल की रैली मध्यप्रदेश में चुनाव अभियान की शुरुआत भी मानी जा रही है। वहीं, राहुल ट्वीट करके भी कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही है।

उन्होंने ट्वीट करके लिखा है कि हमारे देश में रोज करीब 35 किसान आत्महत्या करते हैं। खेती की समस्याओं की तरफ सरकार का ध्यान खींचने के लिए किसान 10 दिनों तक आंदोलन के लिए मजबूर हुए हैं, अपने अन्नदाता के अधिकारों की लड़ाई को समर्थन देने के लिए, मैं छह जून को मंदसौर में किसानों की रैली को संबोधित करूंगा। खबर के मुताबिक राहुल गांधी आज दोपहर 12. 20 पर मंदसौर पहुचें और जनसंबोधन करेंगे।

क्या हुआ था 2017 में मंदसौर में

2017 में मध्य प्रदेश के किसानों ने कर्जमाफी और पैदावार के वाजिब दाम की मांग को लेकर राज्य में एक से 10 जून तक आंदोलन किया था। इस दौरान 6 जून को मंदसौर में किसानों पर हुई पुलिस फायरिंग में 5 किसानों की मौत हुई थी और पुलिस पिटाई से एक किसान की मौत हो गई थी। इस घचना के बाद मामला इतमा बढ़ गया था कि पूरे मंदसौर में कर्फ्यू लगाना पड़ा था।

टॅग्स :राहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज