लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी देश में 'भ्रष्टाचार का स्कूल' चला रहे हैं', एक्स पर राहुल गांधी का पोस्ट

By धीरज मिश्रा | Updated: April 20, 2024 10:51 IST

Narendra Modi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप राहुल गांधी ने पीएम देश में भ्रष्टाचार का स्कूल चला रहे हैं26 अप्रैल को दूसरे चरण के तहत होगा मतदान

Narendra Modi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला किया है। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में "भ्रष्टाचार का स्कूल" चला रहे हैं जहां वह खुद 'संपूर्ण भ्रष्टाचार विज्ञान' विषय के तहत ‘चंदे का धंधा’ समेत हर एक चैप्टर वह खुद डिटेल में पढ़ा रहे हैं। राहुल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वह बता रहे हैं कि छापा डालकर चंदे की वसूली कैसे होती है, चंदा लेकर ठेका कैसे बांटा जाता है, भ्रष्टाचारियों को धुलने वाली वाशिंग मशीन कैसे काम करती है, एजेंसियों को वसूली एजेंट बनाकर ‘बेल और जेल’ का खेल कैसे होता है।

राहुल ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन चुकी भाजपा ने अपने नेताओं के लिए इस ‘क्रैश कोर्स’ को अनिवार्य कर दिया है, जिसकी कीमत देश चुका रहा है। इंडिया की सरकार, भ्रष्टाचार के इस स्कूल पर ताला लगा कर इस कोर्स को हमेशा के लिए बंद कर देगी।

 मालूम हो कि देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होना है। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान भी हुआ है। अब दूसरे चरण के लिए तमाम राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी प्रचार में कूदना शुरू कर दिया है। दिन भर में लगातार रैलियां की जा रही हैं। इधर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। बीजेपी जहां कांग्रेस पर सनातन विरोधी होने का तंज कस रही है, वहीं बीजेपी पर राहुल गांधी लगातार कटाक्ष कर रहे हैं। राहुल ने अपने दूसरे पोस्ट में लिखा कि न भर्तियां, न रोजगार, हर पेपर लीक है। कुछ भी नहीं ठीक है, क्योंकि देश का प्रधानमंत्री वीक है। 

26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। पहले चरण के लिए 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 102 संसदीय क्षेत्रों में शुक्रवार को मतदान संपन्न हुआ। तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, 5वां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और 1 जून को सातवें चरण में मतदान होंगे।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसBJPभारतनरेंद्र मोदीअमित शाहलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार