लाइव न्यूज़ :

कुएं पर नहाने की वजह से दलित बच्चों को निर्वस्त्र कर पीटा, राहुल गांधी ने कहा- तिनकों के सहारे बचाई अस्मिता

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 15, 2018 13:22 IST

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर वायर वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, 'महाराष्ट्र के इन दलित बच्चों का अपराध सिर्फ इतना था कि ये एक "सवर्ण" कुएं में नहा रहे थे। आज मानवता भी आखरी तिनकों के सहारे अपनी अस्मिता बचाने का प्रयास कर रही है।'

Open in App

मुंबई, 15 जूनः महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक हैरान कर देने तस्वीर सामने आई है, जहां एक कुएं पर नहाने को लेकर पिछड़ी जाति के दो किशोरों की रूप से पिटाई की गई और उन्हें पूरे गांव में निर्वस्त्र घुमाया गया। इस मामले के सामने आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर हमला बोला है और उन्होंने मनुवाद की नफरत की जहरीली राजनीति करने वाला बता दिया।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर वायर वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, 'महाराष्ट्र के इन दलित बच्चों का अपराध सिर्फ इतना था कि ये एक "सवर्ण" कुएं में नहा रहे थे। आज मानवता भी आखरी तिनकों के सहारे अपनी अस्मिता बचाने का प्रयास कर रही है। आरएसएस/बीजेपी की मनुवाद की नफरत की जहरीली राजनीति के खिलाफ हमने अगर आवाज नहीं उठाई तो इतिहास हमें कभी माफ नहीं करेगा।' राहुल गांधी द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि दो नाबालिगों को एक युवक बैल्ट से पीट रहा है और वे डर की वजह से दीवार के सहार चिपके खड़े हैं। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।  

पुलिस का कहना है कि नाबालिग किशोरों की दो लोगों ने परेड कराई, जिनमें से एक कुएं का मालिक था। पुलिस ने घटना के सिलसिले में ईश्वर जोशी और प्रह्लाद लोहार को गिरफ्तार किया है। 

किशोरों की पिटाई और उनकी निर्वस्त्र परेड का वीडियो 10 जून को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि दोनों किशोरों की उम्र 15-16 साल है। दोनों लड़के 10 जून को दोपहर तीन बजे जोशी के कुएं पर नहाने गए थे।

टॅग्स :राहुल गाँधीमहाराष्ट्रआरएसएसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है