लाइव न्यूज़ :

चीनी सेना द्वारा युवक के 'अपहरण' मामले पर राहुल गांधी ने कहा- 'पीएम की चुप्पी ही उनका बयान है'

By विनीत कुमार | Updated: January 20, 2022 10:48 IST

राहुल गांधी ने अरुणाचल प्रदेश के एक युवक के चीनी सेना द्वारा अपहरण किए जाने के मामले में ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है।

Open in App
ठळक मुद्देअरुणाचल प्रदेश के युवक को चीनी सेना द्वारा 'अगवा' किए जाने के मामले पर राहुल गांधी का ट्वीट। राहुल गांधी ने लिखा कि कांग्रेस अपहृत युवक के परिवार के साथ है। राहुल ने साथ ही कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की चुप्पी ही उनका बयान है।

नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश के एक युवक को चीन की सेना द्वारा कथित तौर पर अगवा किए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। राहुल गांधी ने इस मामले पर ट्वीट कर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। दरअसल, अरुणाचल प्रदेश से सांसद तापिर गाओ ने दावा किया है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने राज्य से 17 साल के एक किशोर का अपहरण कर लिया है।

राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर गुरुवार सुबह ट्वीट कर कहा, 'गणतंत्र दिवस से कुछ दिन पहले भारत के एक भाग्य विधाता का चीन ने अपहरण किया है- हम मीराम तारौन के परिवार के साथ हैं और उम्मीद नहीं छोड़ेंगे, हार नहीं मानेंगे। PM की बुजदिल चुप्पी ही उनका बयान है- उन्हें फ़र्क़ नहीं पड़ता!'

इससे पहले बुधवार को भी राहुल गांधी ने चीन से जुड़े मुद्दे पर ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला किया था। राहुल गांधी ने चीन द्वारा एक पुल बनाए जाने की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा था, हमारे देश में चीन एक कूटनीतिक पुल का निर्माण कर रहा है। PM की चुप्पी से PLA के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। अब तो ये डर है कहीं PM इस पुल का भी उद्घाटन करने ना पहुँच जायें।'

बता दें कि बुधवार को सांसद तापिर गाओ सीमा के पास से अरुणाचल प्रदेश के युवक का चीनी सेना द्वारा अपहरण किए जाने की बात कही थी।

गाओ के अनुसार में युवक भारतीय क्षेत्र के अपर सियांग जिले क रहने वाला है और चीनी सेना ने सियुंगला क्षेत्र के लुंगता जोर इलाके से उसका अपहरण किया। सांसद ने इस संबंध में तस्वीर के साथ एक ट्वीट भी किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि किशोर का अपहरण 18 जनवरी को किया गया।

एक अन्य ट्वीट में तापिर गाओ ने गुहार लगाई कि भारत सरकार की सभी एजेंसिया युवक को जल्द छुड़ा लाने की कोशिश करें।

पीटीआई के अनुसार लोअर सुबनसिरी जिले के जिला मुख्यालय जिरो से फोन पर सांसद ने कहा कि पीएलए से बचकर भागने में कामयाब रहे तरोन के दोस्त जॉनी यइयिंग ने स्थानीय अधिकारियों को अपहरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों किशोर जिडो गांव के रहनेवाले हैं। सांसद ने कहा कि यह घटना उस स्थान के पास हुई, जहां शियांग नदी अरुणाचल प्रदेश में भारत में प्रवेश करती है।

टॅग्स :राहुल गांधीअरुणाचल प्रदेशचीननरेंद्र मोदीगणतंत्र दिवसPeople's Liberation Army
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज