लाइव न्यूज़ :

50 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी, 2021 में 3 करोड़ युवाओं की नौकरी चली गई, राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 2, 2022 19:33 IST

संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर हो रही चर्चा में भाग लेते हुए राहुल गांधी ने यह दावा भी किया कि देश के सामने खड़ी प्रमुख चुनौतियों का अभिभाषण में उल्लेख नहीं किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपीए सरकार ने 10 साल में 27 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला।23 करोड़ लोगों को वापस गरीबी में धकेल दिया है।लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि आप मेड इन इंडिया की बात करते हैं।

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि दो हिन्दुस्तान बन गए हैं, एक अमीर के लिए और दूसरा गरीब के लिए तथा दोनों के बीच खाई बढ़ती जा रही है। असंगठित क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ लागू हो ही नहीं सकता है, इस क्षेत्र को बर्बाद कर दिया गया है।

लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला किया। यूपीए सरकार ने 10 साल में 27 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। यह हमारा डेटा नहीं है, यह तथ्यात्मक डेटा है। आपने 23 करोड़ लोगों को वापस गरीबी में धकेल दिया है।

लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि आप मेड इन इंडिया की बात करते हैं। लेकिन आज मेड इन इंडिया नहीं बन सकता। मामला इसलिए खत्म हो गया है कि मेड इन इंडिया में शामिल लोग कौन हैं? लघु और मध्यम उद्योग, असंगठित क्षेत्र - जिसे आपने समाप्त कर दिया है। मेड इन इंडिया नहीं होने वाला है।

राहुल गांधी ने लोकसभा में दावा किया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में बेरोजगारी का उल्लेख नहीं था। अभिभाषण में नौकरशाही के विचारों को तवज्जो दी गई और इसमें सामरिक दृष्टि का अभाव था। संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में दिये गये राष्ट्रपति के अभिभाषण में देश के समक्ष पेश आ रहीं प्रमुख चुनौतियों की ओर ध्यान नहीं दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘अभिभाषण में कई रणनीतिक मुद्दों को नहीं छुआ गया है। कई प्रमुख चुनौतियों का उल्लेख नहीं हुआ। तीन बुनियादी विषयों पर इसमें बात नहीं हुई। सबसे महत्वपूर्ण है कि अब दो भारत हैं। एक अमीरों का हिंदुस्तान है, दूसरा हिंदुस्तान गरीबों के लिए है। इनमें खाई बढ़ती जा रही है।’

राहुल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री को सुझाव देता हूं कि दो हिन्दुस्तान को साथ लाने की दिशा में काम करें जिन्हें उनकी सरकार ने सृजित किया है।’’ उन्होंने यह भी कहा, ‘‘अभिभाषण में बेरोजगारी के बारे में एक शब्द नहीं है। आज देश का युवा रोजगार ढूंढ़ रहा है। यह सरकार रोजगार नहीं दे पा रही है।’’

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘पिछले साल तीन करोड़ युवाओं को रोजगार गंवाने पड़े। बीते 50 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी देश में आज है...इस सरकार ने असंगठित क्षेत्र और छोटे कारोबारों पर आक्रमण किया। नोटबंदी और गलत तरीके से जीएसटी लागू करके आक्रमण किया गया।’’ उन्होंने दावा किया कि असंगठित क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ लागू हो ही नहीं सकता है, इस क्षेत्र को बर्बाद कर दिया गया है। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रकांग्रेसBJPराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार