लाइव न्यूज़ :

राघव चड्ढा का केंद्र के विधेयक पर हमला, बोले- "भाजपा दिल्ली में लोकतंत्र की जगह बाबूशाही ला रही है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 1, 2023 14:54 IST

आप सांसद राघव चड्ढा ने संसद में दिल्ली सेवाओं के नियंत्रण पर पेश किये गये विवादास्पद विधेयक को भाजपा द्वारा दिल्ली सरकार का गला घोंटने का प्रयास बताया।

Open in App
ठळक मुद्देआप सांसद राघव चड्ढा ने संसद में पेश किये दिल्ली सेवाओं के नियंत्रण वाले विधेयक पर किया हमलाआप सांसद ने कहा कि संसद में पेश किया गया विधेयक दिल्ली सरकार का गला घोंटने वाला हैविधेयक के जरिये दिल्ली में जनता का शासन खत्म किया जाएगा, लोकतंत्र को कुचला जाएगा

नई दिल्ली: संसद में दिल्ली सेवाओं के नियंत्रण पर पेश किये गये कथित विवादास्पद विधेयक से कुछ घंटे पहले सूबे में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने इसे भाजपा द्वारा दिल्ली सरकार का गला घोंटने का प्रयास बताया। आप की ओर से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली में पिछले 25 वर्षों से सत्ता कब्जा नहीं कर पायी है, इस कारण वो पिछले दरवाजे से दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने की मंशा रखती है।

समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के अनुसार सांसद राघव चड्ढा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इस विधेयक के जरिये दिल्ली में जनता का शासन खत्म किया जाएगा, लोकतंत्र को कुचला जाएगा और बाबूशाही के जरिये भाजपा दिल्ली पर राज करने का प्लान बना रही है।

उन्होंने कहा, "आज जो अध्यादेश संसद में विधेयक के रूप में लाया गया है, वह देश में और विशेष रूप से दिल्ली में लोकतंत्र को बाबूशाही से बदल देगा। दिल्ली को अब उसकी चुनी हुई सरकार नहीं बल्कि उपराज्यपाल द्वारा कुछ यूपीएससी पास नौकरशाहों द्वारा चलाया जाएगा।“

इसके साथ ही सांसद चड्ढा ने कहा कि केंद्र इस विधेयक के माध्यम से दिल्ली की जनता द्वारा चुनी हुई सरकार से सभी शक्तियां छीनने और उन शक्तियों को भाजपा के भेजे गये उपराज्यपाल को सौंपने की कोशिश है।

उन्होंने कहा, ''अध्यादेश को बदलने के लिए जो विधेयक लाया जा रहा है, वह अध्यादेश से भी ज्यादा अलोकतांत्रिक और देश के संविधान के लिए खतरनाक है। विधेयक में जो कई बातें कही गई हैं, उनमें एक यह है कि नौकरशाही दिल्ली कैबिनेट के किसी भी फैसले को लागू करने से इनकार कर सकती है।''

चड्ढा ने कहा कि यह कितना भद्दा मजाक है कि केजरीवाल कैबिनेट द्वारा किए गए किसी भी निर्णय का नौकरशाहों द्वारा ऑडिट किया जाएगा ताकि यह तय किया जा सके कि यह सही है या नहीं।

आप सांसद ने कहा कि विधेयक में इस बात को सुनिश्चित करने का प्रावधान है कि दिल्ली सरकार के अध्यक्षों, बोर्डों और आयोगों की नियुक्तियां एलजी द्वारा की जाएंगी और वो तय करेंगे कि दिल्ली के लोगों को बिजली बिल और मुफ्त पानी मिलेगा या नहीं।

टॅग्स :राघव चड्ढाआम आदमी पार्टीAam Aadmi Partyदिल्लीdelhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए