लाइव न्यूज़ :

वीडियो: देश के पहले राफेल में 30 मिनट तक उड़े राजनाथ सिंह, कहा- 'अनोखा लम्हा, नहीं सोचा था ऐसा दिन आयेगा'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2019 19:40 IST

फ्रांस पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल में उड़ान भरने से पहले विधिवत शस्त्र पूजा की। राजनाथ सिंह ने राफेल विमान पर सबसे पहले 'ऊं' शब्द लिखा और फिर रक्षा सूत्र भी बांधा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत को मिला पहला राफेल विमान, राजनाथ सिंह ने शस्त्र पूजा के बाद भरी उड़ान राजनाथ सिंह ने विमान मिलने के बाद कहा, 'राफेल भारत की ताकत को तेजी से बढ़ाएगा।'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी के मौके पर मंगलवार को फ्रांस में शस्त्र पूजा के बाद राफेल विमान में उड़ान भरी। करीब आधे घंटे की उड़ान के बाद राफेल ने लैंडिंग की। राफेल में उड़ान भरने के बाद राजनाथ सिंह ने कहा, 'यह बहुत आरामदायक और सहज फ्लाइट थी। यह अनोखा लम्हा है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं किसी एयरक्राफ्ट में एक दिन सुपरसोनिक गति से उड़ान भरूंगा।'

राफेल RB-001 की इस पहली उड़ान के दौरान रक्षा मंत्री पिछली कॉकपिट में बैठे हुए थे जबकि एक फ्रांसीसी पायलट ने इसे उड़ाया। इस विमान का RB-001 नाम भारतीय वायुसेना के मौजूदा प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया के नाम पर रखा गया है। एयर चीफ मार्शल राकेश भदौरिया ने 2016 में राफेल डील में अहम भूमिका निभाई थी।

इससे पहले रक्षा मंत्री ने पहला राफेल हासिल करने के बाद उसकी शस्त्र पूजा की। उन्होंने राफेल पर 'ऊं' लिखा और रक्षा सूत्र भी विमान पर बांधा। राफेल का पहला विमान हासिल करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा यह विमान भारत की वायुसेना को और ताकत देगा। राजनाथ ने कहा, 'हमें खुशी है कि राफेल विमान की डिलिवरी सही समय से हो रही है। हमें इस बात की भी खुशी है कि यह विमान हमारी वायुसेना की क्षमता में वृद्धि करेगा।' 

राजनाथ सिंह भारतीय वायुसेना के लिए पहला राफेल विमान को प्राप्त करने के लिये यहां फ्रांस के दक्षिण-पश्चिम शहर बरदो के मेरिनियाक में आयोजित समारोह में शामिल हुए हैं। सिंह ने इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की और कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य भारत और फ्रांस के बीच ‘रणनीतिक साझेदारी’ को बढ़ाना है। आज भारतीय वायु सेना का 87वां स्थापना दिवस भी है। 

गौरतलब है कि भारत ने 59,000 करोड़ रूपये के सौदे के तहत सितंबर 2016 में फ्रांस से 36 लड़ाकू विमान खरीद का आर्डर दिया था। चार लड़ाकू विमानों की प्रथम खेप भारत में वायुसेना के अड्डे पर मई 2020 में आएगी। सभी 36 लड़ाकू विमानों के सितंबर 2022 तक भारत पहुंचने की उम्मीद हैं।

 

टॅग्स :राफेल सौदाराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज