लाइव न्यूज़ :

Rafale Fighter Jet: राफेल से कैसे और कितनी बढ़ेगी भारतीय वायुसेना की ताकत, 10 प्वाइंट में जानिए

By विनीत कुमार | Updated: September 10, 2020 09:14 IST

फ्रांस से आए पांच राफेल लड़ाकू विमान आज भारतीय वायुसेना के बेड़े में औपचारिक तौर पर शामिल हो रहे हैं। अभी और राफेल विमान फ्रांस से आने हैं। जानिए राफेल विमान की ताकत और खासियत के बारे में...

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस से आए 5 राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना के बेड़े में आज होंगे शामिलजुलाई के आखिर में फ्रांस से आए थे पांच राफेल विमान, कई मायनों में बढ़ जाएगी भारतीय वायुसेना की ताकत

इसी साल जुलाई के आखिर में फ्रांस से भारत पहुंचे पांच राफेल लड़ाकू विमान आज औपचरारिक तौर पर भारतीय वायुसेना का हिस्सा बनने जा रहे हैं। अंबाला वायुसैनिक अड्डे पर इन्हें भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल किया जाएगा। ये उस समय हो रहा है जब पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच सीमा पर तनातनी है। साल 2021 के आखिर तक कुल 36 राफेल भारतीय वायुसेना में शामिल होंगे। बेहद अत्याधुनिक इन लड़ाकू विमानों से कैसे भारत की ताकत वायुसेना के मामले में अन्य पड़ोसी देशों जैसे पाकिस्तान और चीन से अधिक हो जाएगी, जानिए।

1. राफेल लड़ाकू विमान स्टार्ट होने के बाद ऊंचाई तक पहुंचने में अपने समकालीन कई अन्य विमानों से काफी आगे है। राफेल का रेट ऑफ क्लाइंब 300 मीटर प्रति सेकंड है। यह ऐसी स्पीड है जो चीन और पाकिस्तान के विमानों को भी पीछे छोड़ देती है। राफेल एक मिनट में 60 हजार फुट की ऊंचाई पर पहुंचने की क्षमता रखता है।

2. राफेल में हवा में भी फ्यूल भरने की क्षमता है। फ्रांस से भारत आते हुए भी इस विमान में रास्ते में ऐसे ही फ्लूय भरा गया था। खास बात ये है कि एक बार फ्यूल भरने पर राफेल लगातार 10 घंटे तक की उड़ान भर सकता है।

3. भारत को मिले राफेल लड़ाकू विमान के भार वहन की क्षमता  9500 किलोग्राम है लेकिन ये जरूरत पड़ने पर 24,500 किलोग्राम तक का भार उठा सकते हैं और 60 घंटे की अतिरिक्त उड़ान भी भर सकते हैं।

4. राफेल में पहाड़ी इलाकों में भी कम जगहों पर उतरने की बेहतरीन क्षमता है। इस लिहाज से ये भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मसलन लद्दाख जैसे बेहद दुर्गम इलाके में ये आसानी से उतारा जा सकता है। साथ ही इसे समुद्र में चलते हुए युद्धपोत पर भी उतारा जा सकता है।

5. राफेल लड़ाकू विमान का कॉम्बैट रेडियस 3700 किलोमीटर है और ये दो इंजन वाला विमान है।

6. राफेल में तीन तरह की मिसाइल भी फिट की जा सकती है। इसमें हवा से हवा में मार करने वाली मीटियोर वियोन्ड विजुअल मिसाइल, हवा से जमीन में मार करने वाल स्कैल्प क्रूज मिसाइल और हैमर मिसाइल लगाई जा सकती है। 

7. खास बात ये भी है कि राफेल पर लगी गन एक मिनट में 2500 फायर कर सकती है। 

8. राफेल एक बार में बहुत सारे हथियार ले जा सकता है। राफेल कई तरह के मिशनों को अंजाम देने में सक्षम है। यह लगभग 10 टन हथियार और पांच टन ईंधन ले जा सकता है। 

9. राफेल विमान का राडार बेहद तगड़ा है। ये 100 किमी के भीतर एक बार में 40 टारगेट का पता लगा लगा सकता है। 

10. राफेल की फ्यूल कैपेसिटी तकरीबन 17 हजार किलोग्राम है। यह 2,223 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से उड़ सकता है।

टॅग्स :राफेल फाइटर जेटइंडियन एयर फोर्सफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया