लाइव न्यूज़ :

सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने पीएम मोदी पर लगाया राफेल डील में राष्ट्रीय हितों से समझौता करने का आरोप

By भाषा | Updated: April 13, 2019 19:45 IST

फ्रांस के एक अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि मोदी द्वारा फ्रांस से 36 राफेल विमान खरीदने की घोषणा करने के कुछ महीने बाद ही फ्रांस सरकार ने अनिल अंबानी की एक फ्रांसीसी कंपनी को कर में 14.37 करोड़ यूरो की छूट दी थी। 

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल: माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने लड़ाकू विमान राफेल की खरीद के लिये फ्रांस सरकार के साथ हुये द्विपक्षीय करार मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर राष्ट्रीय हितों के साथ समझौता करने का आरोप लगाया है।

येचुरी ने राफेल सौदे से जुड़े निजी क्षेत्र के पक्षकार उद्योगपति अनिल अंबानी को फ्रांस सरकार द्वारा 14.37 करोड़ यूरो कर छूट देने संबंधी मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुये शनिवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एचएएल को राफेल सौदे से बाहर कर अंबानी को करार में शामिल किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी फ्रांस गये, लड़ाकू विमानों की संख्या में कटौती करते हुये करार पर हस्ताक्षर कर राष्ट्रीय हितों से समझौता किया।

एचएएल को करार से बाहर कर अंबानी को सौदे का हिस्सा बनाया।’’ येचुरी ने कहा कि जनता के पैसे से कम संख्या में 41 प्रतिशत अधिक कीमत पर विमान खरीदने का करार कर अपनी सांठगांठ वाले करीबियों को कर में भारी छूट दिलायी है। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी का फार्मूला अपने धनी दोस्तों की मदद करना है। गड़बड़ी के समूचे तंत्र का खुलासा हो गया है।

राफेल घोटाले में वायु सेना को दरकिनार कर प्रधानमंत्री कार्यालय सीधे तौर पर शामिल है और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार गैरकानूनी तरीके से पेरिस में समझौता वार्ता कर रहे थे।’’

येचुरी ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति पहले ही कह चुके हैं कि मोदी ने अंबानी को इस करार में साझेदार बनाने के लिये कहा था और अब फ्रांस सरकार द्वारा अंबानी को कर में छूट देने का भी खुलासा हो गया है।

उल्लेखनीय है कि फ्रांस के एक अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि मोदी द्वारा फ्रांस से 36 राफेल विमान खरीदने की घोषणा करने के कुछ महीने बाद ही फ्रांस सरकार ने अंबानी की एक फ्रांसीसी कंपनी को कर में 14.37 करोड़ यूरो की छूट दी थी। 

टॅग्स :राफेल सौदासीताराम येचुरीअनिल अंबानीनरेंद्र मोदीफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट