लाइव न्यूज़ :

WHO के अलर्ट के बाद क्यूपी फार्मा के निदेशक का बड़ा दावा, "भारत को बदनाम करने के लिए बनाई गई नकली खांसी की दवा"

By अंजली चौहान | Updated: April 26, 2023 11:31 IST

डब्ल्यूएचओ ने मार्शल आइलैंड्स और माइक्रोनेशिया में दूषित सीरप पाए जाने के बाद पंजाब की कंपनी द्वारा निर्मित प्रोडक्ट को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब की कप सिरप निर्मित करने वाली कंपनी के उत्पाद पर डब्ल्यूएचओ का अलर्ट पंजाब स्थित कंपनी के निदेशक ने इसे भारत को बदनाम करने वाली साजिश बताई है मार्शल आइलैंड्स और माइक्रोनेशिया में इस सिरप के दूषित उत्पाद मिले थे

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मार्शल आइलैंड्स और माइक्रोनेसिया में भारत में निर्मित खांसी की दवाई पर उत्पाद अलर्ट जारी कर दिया है। डब्ल्यूएचओ द्वारा जारी किए अलर्ट के बाद क्यूपी फार्मा केम लिमिटेड की ओर से प्रतिक्रिया आई है।

फार्मा के प्रबंध निदेशक सुधीर पाठक ने कहा, "किसी ने दवा की नकल की है भारत सरकार को बदनाम करने की कोशिश है।" 

दरअसल, डब्ल्यूएचओ ने मार्शल आइलैंड्स और माइक्रोनेशिया में दूषित सीरप पाए जाने के बाद पंजाब की कंपनी द्वारा निर्मित प्रोडक्ट को लेकर अलर्ट जारी किया है। दूषित उत्पाद पंजाब की क्यूपी फार्मा केम लिमिटेड (QP Pharma Chem Limited) द्वारा निर्मित बताई जा रही है। 

फार्मा के एमडी सुधीर पाठक ने कहा कि पंजाब के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को संदेह है कि किसी ने कंबोडिया भेजे गए खांसी की दवाई की नकल की है और फिर  इसे मार्शल द्वीप समूह और माइक्रोनेशिया में बेच दिया है।

सुधीर पाठक ने कहा कि एफडीए विभाग ने खांसी की दवाई के नमूने लिए थे और उन्हें जांच के लिए कंबोडिया भेजा गया था। उन्होंने कहा कि एफडीए विभाग ने परीक्षण के लिए कंबोडिया भेजे गए खांसी की दवाई के नमूने लिए हैं। खांसी की दवाई की कुल 18,336 बोतलें भेजी गईं।

गौरतलब है कि जिस कफ सिरप की गुणवत्ता पर डब्ल्यूएचओ ने सवाल उठाए हैं। वह सिरप भारत से केवल कंबोडिया भेजे जाने की अनुमति दी गई थी। यह मार्शल द्वीप और माइक्रोनेशिया तक कैसे पहुंचा इसके बारे में कोई सूचना नहीं है। यह भारतीय बाजार में भी उपलब्ध है। 

भारत में इस कप सिरप से किसी तरह की हानि के अभी तक कोई मामले सामने नहीं आए हैं लेकिन मार्शल द्वीप और माइक्रोनेशिया में कथित दवा के दूषित पाए जाने के कारण हड़कंप मच गया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अलर्ट के बाद कंपनी के लिए मुश्किले खड़ी हो सकती है क्योंकि पहले भी इसी तरह के मामले सामने आने के बाद कई कंपनी के उत्पादन निर्माण पर रोक लगाई जा चुकी है।

टॅग्स :वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनभारतMedicines and Healthcareपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील