लाइव न्यूज़ :

नेपाल सीमा पर पीडब्ल्यूडी ने 10 साल में बनायी महज 132 किमी सड़क: लेखा परीक्षा रिपोर्ट

By भाषा | Updated: August 19, 2021 20:10 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश का लोकनिर्माण विभाग, भारत-नेपाल सीमा पर प्रस्तावित 574.59 किलोमीटर सड़क में से पिछले 10 वर्षों में महज 132.64 किलोमीटर सड़क का निर्माण कर सका। यह जानकारी 31 मार्च, 2019 को समाप्त हुए वर्ष के लिए बृहस्पतिवार को पेश लेखा परीक्षा प्रतिवेदन में दी गई। लेखा परीक्षा रिपोर्ट पेश करते हुए प्रधान महालेखाकार बी के मोहंती ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार में भारत-नेपाल सीमा पर सड़क का निर्माण नवंबर, 2010 में अनुमोदित किया था। उत्तर प्रदेश में परियोजना का क्रियान्वयन लोकनिर्माण विभाग कर रहा था। उन्होंने बताया कि समय से वन विभाग की मंजूरी ना लिए जाने, भूमि अधिग्रहण ना किए जाने, अनुबंध प्रबंधन में कमी और विभागों के साथ समन्वय की कमी आदि के कारण 574.59 किलोमीटर के लिए 28 विस्तृत परियोजना प्रतिवेदनों में से केवल 12 (257 किलोमीटर) को स्वीकृति मिली और दिसंबर, 2019 तक केवल 132.64 किलोमीटर सड़क बन सकी। मोहंती ने बताया कि अनुबंधों के पूर्ण होने में निर्धारित तिथियों से 16 से 66 महीने का विलंब हुआ जिससे निर्माण लागत 42 प्रतिशत बढ़ गई। उन्होंने बताया कि वहीं भूमि अधिग्रहण में देरी से इसकी लागत 164 प्रतिशत बढ़ गई। दूसरी ओर, निर्मित सड़कों से दूर स्थित बार्डर आउटपोस्ट को बिना उससे जोड़े छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि लोकनिर्माण विभाग द्वारा कार्यों के निष्पादन के लिए उपयोग किए जाने वाले वाहनों के चलाने पर 2.46 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय किया गया। उन्होंने बताया कि हालांकि दो कार्यों के संबंध में इस मद का डीपीआर में प्रावधान नहीं था। लेखा परीक्षा रिपोर्ट के मुताबिक, कन्साइनी रसीद प्रमाण पत्र प्राप्त किए बिना या इसका सत्यापन किए बिना सड़क निर्माण कार्य में प्रयुक्त बिटुमिन के लिए ठेकेदारों को 38.44 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया जोकि ना केवल शासकीय आदेश का उल्लंघन था, बल्कि बिटुमिन की गुणवत्ता और मात्रा के साथ समझौता किए जाने की आशंका से भरा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारत अधिक खबरें

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति