लाइव न्यूज़ :

Puthupalli Bypoll: यूडीएफ को जीत का भरोसा, एलडीएफ ने ‘चौंकाने वाले’ परिणाम का किया दावा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2023 13:59 IST

जिला प्रशासन के अनुसार, मंगलवार को संपन्न हुए मतदान में 1.76 लाख से अधिक मतदाताओं में से 72.91 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल सरकार में मंत्री वी एन वासवन ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि उपचुनाव का परिणाम यूडीएफ खेमे को चौंका देगा। उन्होंने कहा कि आज शाम तक उपचुनाव को लेकर अपना सटीक अनुमान बताएंगे।पुथुपल्ली विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना आठ सितंबर को होगी।

कोट्टायमः केरल की पुथुपल्ली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के तहत मंगलवार को हुए मतदान के बाद सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) ने बुधवार को जहां अपनी जीत का भरोसा जताया वहीं विपक्षी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने दावा किया कि परिणाम चौंकाने वाला होगा।

कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन यूडीएफ के उम्मीदवार और केरल के दिवंगत मुख्यमंत्री ओमन चांडी के बेटे चांडी ओमन ने संवाददाताओं से कहा कि वह उपचुनाव जीतेंगे। हालांकि, जीत के अंतर को लेकर उन्होंने किसी प्रकार की टिप्पणी करने से परहेज किया। दूसरी तरफ, केरल सरकार में मंत्री वी एन वासवन ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि उपचुनाव का परिणाम यूडीएफ खेमे को चौंका देगा। उन्होंने कहा कि मतदान संबंधी सभी आंकड़े हासिल करने के बाद वह आज शाम तक उपचुनाव को लेकर अपना सटीक अनुमान बताएंगे। पुथुपल्ली विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना आठ सितंबर को होगी।

जिला प्रशासन के अनुसार, मंगलवार को संपन्न हुए मतदान में 1.76 लाख से अधिक मतदाताओं में से 72.91 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 1,76,417 मतदाताओं में से 1,28,624 ने मतदान किया जिसमें से 64,084 पुरुष, 64,538 महिला और दो ट्रांसजेंडर थे। इस उपचुनाव में डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के नेता जैक सी थॉमस ने एलडीएफ के उम्मीदवार थे जबकि भारतीय जनता पार्टी ने अपने जिला अध्यक्ष जी लिजिनलाल को मैदान में उतारा था। चांडी का इस साल 18 जुलाई को निधन हो गया था। उन्होंने पांच दशकों से अधिक समय तक कोट्टायम जिले के इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। भाषा अभिषेक अभिषेक ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र

टॅग्स :केरलउपचुनावOommen Chandy
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज