लाइव न्यूज़ :

Purvanchal Expressway: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे दो घंटे तक लड़ाकू विमानों का एयर शो, सुखोई और मिराज ने ''टच एंड गो'' का अभ्यास किया, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2023 17:39 IST

Purvanchal Expressway: साढ़े तीन किमी की एयर स्ट्रिप (हवाई पट्टी) पर लड़ाकू विमान सुखोई और मिराज ने ''टच एंड गो'' का अभ्यास किया।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यक्रम के मद्देनजर 12 किमी मार्ग बंद कर रूट डायवर्ट किया गया था। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 16 नवंबर 2021 को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का लोकार्पण किया था।एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने आसमान में करीब एक घंटे तक करतब दिखाये थे।

Purvanchal Expressway: लखनऊ से गाजीपुर तक जाने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शनिवार को सुलतानपुर जिले के कूरेभार स्थित अरवल कीरी करवत में बनी एयर स्ट्रिप पर करीब दो घंटे तक लड़ाकू विमानों का एयर शो हुआ। साढ़े तीन किमी की एयर स्ट्रिप (हवाई पट्टी) पर लड़ाकू विमान सुखोई और मिराज ने ''टच एंड गो'' का अभ्यास किया।

इस कार्यक्रम के मद्देनजर 12 किमी मार्ग बंद कर रूट डायवर्ट किया गया था। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 16 नवंबर 2021 को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का लोकार्पण किया था, तब कीरी करवत गांव के पास बने एयर स्ट्रिप पर एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने आसमान में करीब एक घंटे तक करतब दिखाये थे।

खुद प्रधानमंत्री मोदी एयरफोर्स के हरक्यूलिस जहाज से एयर स्ट्रिप पर उतर थे। शनिवार सुबह 10 बजे से एयरफोर्स के अधिकारी एयर स्ट्रिप पर पहुंच गए थे। इसके बाद सेना के जहाज आना शुरू हुए। फिर करीब 11 बजे एयरस्ट्रिप पर सुखोई व मिराज जैसे जंगी जहाजों ने उड़ान भरना शुरू किया।

सेना के अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, जयसिंहपुर विधायक राज बाबू उपाध्याय व अन्य अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा। इस बीच आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीण भी एयर शो देखने पहुंचे थे। जैसे ही जंगी जहाज उड़ान भरते लोग तालियां बजाने लगते।

वहीं एयर स्ट्रिप पर अचानक कुत्ता आने से वायु सेना दल अलर्ट हुआ। एसपी सोमेन बर्मा के निर्देश पर एयर स्ट्रिप पर कुत्तों को रोकने के लिए फोर्स लगाई गई। उधर आसमान में हल्के-हल्के बादल आते देख ठीक एक बजे एयर शो रोक दिया गया। लखनऊ से गाजीपुर तक बने 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे प्रदेश के नौ जिलों से होकर गुजरता है। 

टॅग्स :Air Forceउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज