लाइव न्यूज़ :

पंजाब में इतिहास की तीन किताबों पर बैन, सिखों के इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप

By भाषा | Updated: May 2, 2022 07:39 IST

पंजाब में तीन किताबों पर बैन लगा दिया गया है। ये किताबें इतिहास की हैं। इसमें 12वीं की किताब भी शामिल है। सिखों के इतिहास से जुड़े तथ्यों को कथित रूप से तोड़-मरोड़ कर पेश करने की बात कहते हुए ये प्रतिबंध लगाए गए हैं।

Open in App

चंडीगढ़: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने सिखों के इतिहास से जुड़े तथ्यों को कथित रूप से तोड़-मरोड़ कर पेश करने को लेकर इतिहास की तीन किताबों पर प्रतिबंध लगा दिया है। पंजाब के शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने रविवार को कहा कि किताबों में सिखों के इतिहास से जुड़े तथ्यों को कथित रूप से तोड़-मरोड़ कर पेश करने वाले लेखकों और प्रकाशकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “सिख इतिहास हम सभी और आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य है। 12वीं कक्षा की किताब 'पंजाब का इतिहास' में सिखों के इतिहास से जुड़े गलत तथ्य पेश किए गए थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर लेखकों और प्रकाशकों के खिलाफ कार्रवाई करने और किताबों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।“

इतिहास की इन तीन किताबों पर प्रतिबंध

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रमुख उद्देश्य छात्रों को अच्छी शिक्षा प्रदान करना और उन्हें सिख गुरुओं के इतिहास, सिख जगत और पंजाब से अवगत कराना है। जिन पुस्तकों पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें मंजीत सिंह सोढ़ी द्वारा लिखित 'मॉडर्न एबीसी ऑफ हिस्टरी ऑफ पंजाब', महिंदरपाल कौर द्वारा लिखित 'पंजाब का इतिहास' और कक्षा 12 के लिए एम एस मान द्वारा लिखी गई 'पंजाब का इतिहास' पुस्तक शामिल हैं।

इन किताबों को जालंधर के तीन अलग-अलग प्रकाशकों ने प्रकाशित किया है। इन किताबों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय एक जांच समिति की एक रिपोर्ट के बाद लिया गया है। जांच समिति का गठन किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा की शिकायत के बाद किया गया था, जिन्होंने कहा था कि इन किताबों में कुछ टिप्पणियां हैं जो सिखों के इतिहास के अनुरूप नहीं हैं। पीएसईबी के अध्यक्ष योगराज सिंह ने रविवार को पुष्टि की कि तथ्यों से छेड़छाड़ करने को लेकर तीन किताबों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। भाषा रवि कांत सुभाष सुभाष

टॅग्स :पंजाबभगवंत मानहिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत'केजरीवाल का राजनीतिक चैप्टर खत्म, नाम भी मिट जाएगा', किरण रिजिजू का केजरीवाल पर बड़ा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई