लाइव न्यूज़ :

Punjab polls: बीजेपी में शामिल हुए पूर्व सेना प्रमुख जनरल जे जे सिंह, कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2022 20:08 IST

Punjab polls: पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होना है। वोटों की गिनती दस मार्च को की जाएगी। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था।जनरल सिंह 2017 में अकाली दल में शामिल हुए थे।अमरिंदर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

Punjab polls: पूर्व सेना प्रमुख जनरल जोगिंदर जसवंत सिंह मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

शेखावत ने भाजपा की पंजाब इकाई के प्रमुख अश्वनी शर्मा के साथ मिलकर जनरल सिंह का पार्टी में स्वागत किया। पूर्व सेना प्रमुख ने साल 2018 में शिरोमणि अकाली दल का दामन छोड़ दिया था। जनरल सिंह 2017 में अकाली दल में शामिल हुए थे। उन्होंने पटियाला से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था।

इस दौरान उन्हें अमरिंदर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। जनरल जे जे सिंह अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। वह साल 2005 में सेना प्रमुख नियुक्त होने वाले पहले सिख बने थे। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होना है। वोटों की गिनती दस मार्च को की जाएगी। 

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2022कांग्रेसAam Aadmi PartyपंजाबPunjab
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला