लाइव न्यूज़ :

पंजाबः नवांशहर में बेटे ने माता-पिता की हत्या की, आरोपी फरार, जानिए मामला

By भाषा | Updated: October 30, 2020 20:08 IST

पुलिस ने मृतक के छोटे भाई जंग बहादुर के बयान पर राणा के बेटे हरदीप सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक परमजीत कौर आरोपी की सौतेली मां थी। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

नवांशहरः पंजाब के नवांशहर जिले के एक गांव में बेटे ने कथित तौर पर अपने माता-पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान जोगिंदर पाल राणा(60) और उनकी पत्नी परमजीत कौर(40) के रूप में की गई है।

यह घटना बृहस्पतिवार शाम को हुई। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई जंग बहादुर के बयान पर राणा के बेटे हरदीप सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक परमजीत कौर आरोपी की सौतेली मां थी। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

नाली को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने महिला की चाकू मारकर हत्या की

नाली से पानी निकलने को लेकर हुए झगड़े के चलते 24 वर्षीय महिला की उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि उमेश (62) ने बृहस्पतिवार देर रात अभिरामी और उसकी मां पर चाकू से हमला कर दिया। मां का अस्पताल में इलाज जारी है।

उन्होंने बताया कि कुछ समय से उमेश के घर की नाली से पानी निकल कर अभिरामी के घर के पास आ रहा था। अभिरामी के परिवार ने पुलिस से भी इसकी शिकायत की और पुलिस ने दोनों को बात करके मामला सुलझाने को कहा था, लेकिन दोनों के बीच विवाद जारी रहा। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ आरोपी भी झगड़े में घायल हो गया है। हमें संदेह है कि वह अपने साथ लाए चाकू से ही घायल हुआ है।’’ 

महाराष्ट्र : हत्या का आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ में अगस्त में हत्या के बाद से फरार हिस्ट्रीशीटर अपराधी को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी अभिजीत जाधव (30) ने पूर्व में एक हत्या की थी और वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस ने बताया कि इस वर्ष अगस्त में उसने जिले के बदलापुर में रूपेश पवार (34) नाम के एक व्यक्ति को एक मामूली बात पर पीट पीटकर मार डाला था। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘उक्त अपराध के बाद से वह फरार हो गया था। बदलापुर में जाधव के खिलाफ हत्या का एक मामला दर्ज किया गया था और उसकी तलाश के लिए एक अभियान शुरू किया गया था।’’

उन्होंने बताया कि इससे पहले बदलापुर और कोल्हापुर में उसके खिलाफ हत्या, अपहरण और उगाही के मामले दर्ज किये गए थे। अधिकारी ने बताया, ‘‘जांच के दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि आरोपी गुजरात के वापी में है। पुलिस को वहां भेजा गया। हालांकि बाद में सूचना मिली कि वह महाराष्ट्र में अपने गृहनगर कोल्हापुर में है।’’

अधिकारी ने बताया, ‘‘तदनुसार पुलिस की एक टीम कोल्हापुर भेजी गई लेकिन उन्हें फिर सूचना मिली कि वह अंबरनाथ में छुपा हुआ है।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस अंतत: अंबरनाथ पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपंजाबपंजाब समाचारअमरिंदर सिंहहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह