लाइव न्यूज़ :

पंजाबः सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने किया विभागों का बंटवारा, अपने पास 14 विभाग रखे, रंधावा नए गृह मंत्री, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 28, 2021 14:29 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रविवार को राज्य मंत्रिपरिषद का पहला विस्तार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देअमरिंदर सिंह के त्यागपत्र के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को गृह विभाग एवं उपमुख्यमंत्री ओ पी सोनी को स्वास्थ्य विभाग का प्रभार सौंपा।स्थानीय सरकार एवं संसदीय मामलों के विभाग की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता ब्रह्म महिंद्रा को सौंपी।

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने नए मंत्रियों को मंगलवार को विभाग वितरित करते हुए अपने पास 14 विभाग रखे और उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को गृह विभाग एवं उपमुख्यमंत्री ओ पी सोनी को स्वास्थ्य विभाग का प्रभार सौंपा।

 

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने पास सामान्य प्रशासन, बिजली, सूचना और जनसंपर्क, कार्मिक पर्यावरण, निवेश प्रोत्साहन, आतिथ्य और खनन और भूविज्ञान और उत्पाद शुल्क विभाग, सतर्कता, न्याय, शक्ति, नागरिक उड्डयन और पर्यटन रखा है। 

सुखजिंदर सिंह रंधावा को गृह विभाग, सहयोग और जेल विभाग आवंटित किया गया है, जबकि एक अन्य उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, रक्षा सेवा कल्याण और स्वतंत्रता सेनानी दिया गया है। स्वास्थ्य पहले बलबीर सिंह सिद्धू के पास था, जिन्हें कैबिनेट से हटा दिया गया है। चन्नी ने 20 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

उन्होंने स्थानीय सरकार एवं संसदीय मामलों के विभाग की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता ब्रह्म महिंद्रा को सौंपी। मनप्रीत सिंह बादल को शासन सुधार, योजना और कार्यक्रम कार्यान्वयन आवंटित करने के अलावा वित्त विभाग भी दिया है। वह आबकारी की भी मांग करते रहे हैं, लेकिन आबकारी एवं कराधान विभाग दो भागों में बंट गया है। चन्नी ने एक्साइज अपने पास रखा, वहीं बादल को कराधान सौंपा है। 

अरुणा चौधरी को राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन दिया गया है, जो पहले गुरप्रीत सिंह कांगड़ के पास था, जिन्हें हटा दिया गया है। सुखबिंदर सिंह सरकारिया से जहां खनन छीन लिया गया है, वहीं जल संसाधन और शहरी विकास समेत उनके अन्य विभाग जस के तस हैं।

राणा गुरजीत सिंह को तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण और रोजगार सृजन और प्रशिक्षण दिया गया है। उन्हें बागवानी, मिट्टी और जल संरक्षण भी दिया गया है। रणदीप सिंह नाभा को कृषि, रजिया सुल्ताना को जलापूर्ति एवं स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा मुद्रण एवं लेखन सामग्री मिली है। विजय इंदर सिंगला से शिक्षा छीन ली गई है, लेकिन उन्होंने सार्वजनिक कार्यों को बरकरार रखा है।

टॅग्स :Charanjit Singh ChanniPunjab Congressनवजोत सिंह सिद्धूराहुल गांधीसोनिया गाँधीपंजाब विधानसभा चुनावPunjab Assembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल