लाइव न्यूज़ :

मोहाली हमले में पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी, ग्रेनेड हमलावरों को 3 दिन तक पनाह देने वाला शख्स पकड़ा गया

By अनिल शर्मा | Updated: May 11, 2022 11:48 IST

पंजाब पुलिस ने मंगलवार को हमले में इस्तेमाल किया गया लॉन्चर बरामद कर लिया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वी. के. भावरा ने मंगलवार को एक बयान में कहा था कि उन्हें कुछ सुराग मिले हैं और जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्देमोहाली ग्रेनेड हमले के पीछे कथित भूमिका वाले 26 वर्षीय निशान सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया हैपंजाब पुलिस ने मंगलवार को हमले में इस्तेमाल किया गया लॉन्चर भी बरामद कर लिया है

मोहालीः पंजाब के मोहाली ग्रेनेड हमले के पीछे कथित भूमिका वाले 26 वर्षीय निशान सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने कहा कि निशान सिंह तरनतारन जिले का है और उस पर डकैती और फरीदकोट और तरनतारन में आर्म्स एक्ट सहित पांच मामले हैं। पुलिस ने बताया कि आरपीजी हमले से पहले निशान सिंह ने दो आरोपियों को तीन दिन तक अमृतसर में पनाह दी थी।

पंजाब पुलिस ने मंगलवार को हमले में इस्तेमाल किया गया लॉन्चर बरामद कर लिया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वी. के. भावरा ने मंगलवार को एक बयान में कहा था कि उन्हें कुछ सुराग मिले हैं और जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। हमले में इस्तेमाल किए गए लांचर को पुलिस ने बरामद कर लिया है और मामले में सभी सुरागों का बारीकी से पता लगाया जा रहा है। इससे पहले, मान ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वी. के. भवरा और खुफिया इकाई के शीर्ष अधिकारियों के साथ यहां बैठक की पुलिस प्रमुख को घटना की गहराई से जांच करने के आदेश दिए थे।

घटना के संबंध में मोहाली के सोहाना पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और विस्फोटक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला बलकार सिंह के बयान पर दर्ज किया गया था, जिन्होंने कहा था कि वह शाम को ड्यूटी पर थे और शाम करीब 7.45 बजे एक विस्फोट हुआ। जब वह तीसरी मंजिल पर गए तो कमरा नंबर 41 से धुंआ निकल रहा था। बकौल बलकार सिंह, ''जब हम अंदर गए, तो हमें कुर्सी पर आरपीजी मिला। कुर्सी पर गिरने से पहले यह खिड़की टूट गई और कमरे की छत से टकरा गई।''

गौरतलब है कि मोहाली में सेक्टर 77 स्थित पुलिस के खुफिया इकाई के मुख्यालय परिसर में सोमवार रात रॉकेट चालित ग्रेनेड से हमला किया गया था, जिससे इमारत की खिड़कियों के शीशे टूट गए थे। इस घटना को एक बड़ी खुफिया विफलता के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि इस इमारत में राज्य की ‘काउंटर इंटेलिजेंस विंग’, विशेष कार्य बल और कुछ अन्य इकाइयों के कार्यालय हैं। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। राजनीतिक दलों ने इसे ‘‘परेशान करने वाली’’ और ‘‘चौंकाने वाली’’ घटना करार दिया है। पंजाब सीएम मान ने इस बाबत बैठक की थी जिसके बाद कहा, ‘‘ माहोली में हुई घटना के सिलसिले में मैंने डीजीपी और खुफिया इकाई के अधिकारियों के साथ बैठक की। सभी तथ्य सामने आ रहे हैं। कुछ गिरफ्तारियां की गई हैं और अन्य कुछ लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

टॅग्स :पंजाबभगवंत मानPunjab Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण