लाइव न्यूज़ :

पंजाब: झोपड़ी में आग लगने से दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के पांच बच्चों सहित सात लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 20, 2022 11:07 IST

लुधियाना के सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) सुरिंदर सिंह ने बताया कि मारे गए लोग प्रवासी मजदूर थे और हादसे के समय यहां टिब्बा रोड पर नगरपालिका के कचरा ‘डंप यार्ड’ के पास स्थित अपनी झोपड़ी में सो रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देलुधियाना के सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) सुरिंदर सिंह ने बताया कि मारे गए लोग प्रवासी मजदूर थे।हादसे के समय यहां टिब्बा रोड पर नगरपालिका के कचरा ‘डंप यार्ड’ के पास स्थित अपनी झोपड़ी में सो रहे थे।आग सुबह करीब 3 बजे उस वक्त लगी जब परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में थे।

लुधियाना (पंजाब):पंजाब के लुधियाना जिले में एक झोपड़ी में बुधवार तड़के लगी आग में पांच बच्चों सहित एक ही परिवार के सात सदस्य जिंदा जल गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

लुधियाना के सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) सुरिंदर सिंह ने बताया कि मारे गए लोग प्रवासी मजदूर थे और हादसे के समय यहां टिब्बा रोड पर नगरपालिका के कचरा ‘डंप यार्ड’ के पास स्थित अपनी झोपड़ी में सो रहे थे।

टिब्बा के थाना प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि हादसे में एक दम्पति और उनके पांच बच्चों की मौत हो गई। उनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि झोपड़ी में आग लगने की वजह का भी अभी पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के मुताबिक, आग सुबह करीब 3 बजे उस वक्त लगी जब परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय सुरेश शनि, 50 वर्षीय राणा देवी, 15 वर्षीय राखी कुमारी, 10 वर्षीय मनीषा कुमारी, 8 वर्षीय चंदा कुमारी, 6 वर्षीय गीता कुमारी और 2 वर्षीय सनी के रूप में हुई है। हालांकि, 17 वर्षीय राजेश सुरक्षित हैं।

उप अग्निशमन अधिकारी आतिश राय ने कहा कि आग लगने की सूचना पर सुंदर नगर स्टेशन की दमकल की गाड़ी ने काबू पा लिया लेकिन तब तक परिवार के सभी सदस्य जल कर मर चुके थे।

(भाषा से इनपुट के साथ)

टॅग्स :पंजाबLudhianaअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

भारतत्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग पर पाया गया काबू, बाल-बाल बचे यात्री

भारततिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, वीडियो में दिखा भयावह मंजर

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज