लाइव न्यूज़ :

पंजाब: जानिए कौन था मुठभेड़ में मारा गया विक्की गोंदर, लाश के पास करता था भांगड़ा

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 27, 2018 12:14 IST

हरजिंदर सिंह भुल्लर उर्फ विक्की गोंदर डिस्कस थ्रो में विक्की नेशनल प्लेयर रह चुका है। स्टेट प्लेयर विक्की ने नेशनल लेवल पर तीन गोल्ड और दो रजत पदक अपने नाम किए थे।

Open in App

पंजाब के दक्षिण-पश्चिम में राजस्थान सीमा पर पुलिस मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी विक्की गोंदर और उसका साथी प्रेम लाहोरिया मारा गया। पुलिस को लंबे समय से विक्की गोंदर की तलाश थी। खुफिया सूचना मिलते ही पुलिस ने जाल बिछाया और गोंदर सहित उसके साथी प्रेम को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

गोंदर नवंबर 2016 से पुलिस से बचता फिर रहा था। वह अति सुरक्षित नाभा जेल से दो आतंकवादियों समेत पांच अन्य कैदियों के साथ जेल से फरार हो गया था, लेकिन कुछ महीनों बाद ही पुलिस ने शिकंजा कस इन सभी फरार कैदियों को दोबारा धर दबोचा था।

पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, पंजाब सीमा से करीब 50 मीटर की दूरी पर राजस्थान के पक्की गांव के पास हुई इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुये हैं। यह ऑपरेशन पंजाब पुलिस की संगठित अपराध नियंत्रण इकाई (ओसीसीयू) की ओर से चलाया गया था।

बता दें कि हरजिंदर सिंह भुल्लर उर्फ विक्की गोंदर डिस्कस थ्रो में विक्की नेशनल प्लेयर रह चुका है। स्टेट प्लेयर विक्की ने नेशनल लेवल पर तीन गोल्ड और दो रजत पदक अपने नाम किए थे। कोच उसके केल से खासा प्रभावित थे और वे उस गर्व करते थे। आगे की पढ़ाई और ट्रेनिंग के लिए विक्की ने स्पीड एंड फंड एकेडमी ज्वाइन की थी। लेकिन बदलते वक्त के साथ उसे हाईवे डकैत के नाम से पहचाना जाने लगा था। 

मोस्ट वांडेट किलर विक्की गोंदर पंजाब में आतंक का दूसरा नाम माना जाता था। दावा किया जाता है कि वह लोगों को मारने के बाद उनकी लाश पास भांगड़ा किया करता था। वह बीते लंबे समय से पंजाब पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, धमकी और जबरन वसूली के कई मामले दर्ज हैं। 

टॅग्स :पंजाब समाचारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज