लाइव न्यूज़ :

Operation Lotus: 'ऑपरेशन लोटस' के दावों के बीच विधानसभा में बहुमत साबित करेगी मान सरकार, 22 सितंबर को होगा फ्लोर टेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2022 16:47 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में आप विधायकों के 'ऑपरेशन लोटस' के आरोपों के बीच बहुमत साबित करने के लिए 22 सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम मान ने बहुमत सिद्ध करने के लिए 22 सितंबर को बुलाया विधानसभा का विशेष सत्रविशेष सत्र को लेकर सीएम भगवंत मान ने सोमवार को ट्विटर अकाउंट पर दी जानकारीAAP ने भाजपा पर लगाया आप विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सरकार गिराने का आरोप

चंडीगढ़:पंजाब में 'ऑपरेशन लोटस' के दावों के बीच राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में आप विधायकों के 'ऑपरेशन लोटस' के आरोपों के बीच बहुमत साबित करने के लिए 22 सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएगी। इस संबंध में सोमवार को सीएम भगवंत मान ने पंजाबी में ट्वीट करते हुए लिखा, "दुनिया की किसी भी मुद्रा में लोगों की आस्था का कोई मूल्य नहीं है... गुरुवार 22 सितंबर को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा और यह विश्वास मत जमा करके कानूनी रूप से साबित होगा... इन्कलाब जिंदाबाद..!" 

बता दें कि सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उसके कम से कम 10 विधायकों को भाजपा के लोगों ने राज्य सरकार को गिराने के लिए 25-25 करोड़ रुपये की पेशकश के साथ संपर्क किया है। पंजाब पुलिस ने 14 सितंबर को एक मामला दर्ज किया था, जब सत्तारूढ़ आप ने राज्य के डीजीपी से शिकायत की थी, जिसमें भाजपा पर उसके विधायकों को खरीदने के प्रयास का आरोप लगाया गया था।

राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और पार्टी विधायकों ने इस मुद्दे पर डीजीपी गौरव यादव से मुलाकात की और गहन जांच की मांग की। राज्य पुलिस के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा था, "राज्य के कुछ विधायकों द्वारा दर्ज की गई शिकायत के बाद, पंजाब पुलिस ने आईपीसी के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 8 और धारा 171-बी और 120-बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। 

टॅग्स :भगवंत मानपंजाबआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत