लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार के फैसले से अमृतपाल सिंह की बढ़ी मुसीबतें, एक साल और बढ़ाई गई हिरासत की अवधि, असम जेल में ही रहेगा बंद

By अंजली चौहान | Updated: April 19, 2025 09:39 IST

Amritpal Singh News: 23 अप्रैल को सिंह की हिरासत के 2 साल पूरे हो जाएंगे। एनएसए के अलावा उन पर यूएपीए के तहत भी आरोप लगाए गए हैं। अमृतसर के जिला मजिस्ट्रेट से संस्तुति मिलने के बाद राज्य के गृह विभाग ने हिरासत की अवधि 1 साल के लिए बढ़ा दी है।

Open in App

Amritpal Singh News: गैंगस्टर और खालिस्तानी समर्थक से नेता बने अमृतपाल सिंह को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पंजाब की 'आप' सरकार ने जेल में बंद अमृतपाल सिंह की हिरासत अवधि एक साल के लिए और बढ़ा दी। सरकार ने कहा कि वह असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही रहेंगे। खडूर साहिब से सांसद पिछले 2 साल से जेल में बंद हैं, उन पर सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत आरोप लगाए गए हैं। 23 अप्रैल को सिंह की हिरासत के 2 साल पूरे हो जाएंगे। NSA के अलावा उन पर UAPA के तहत भी आरोप लगाए गए हैं।

अमृतसर के जिला मजिस्ट्रेट से सिफारिश मिलने के बाद राज्य के गृह विभाग ने हिरासत की अवधि 1 साल के लिए बढ़ा दी।

मालूम हो कि यह फैसला अचानक लिया गया। पंजाब पुलिस की एक टीम ने कैदी को वापस राज्य में लाने के लिए असम जाने की सभी जरूरी तैयारियां कर ली थीं। लेकिन राज्य और केंद्र सरकार दोनों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच चर्चा के बाद अमृतपाल को एक साल और हिरासत में रखने का फैसला लिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया कि यह फैसला पंजाब में मौजूदा सुरक्षा स्थिति के आधार पर लिया गया है। हालांकि, पंजाब पुलिस की एक टीम को एनएसए के तहत अमृतपाल की हिरासत बढ़ाने की प्रक्रिया और औपचारिकताएं पूरी करने के लिए असम भेजा गया था। सरकार द्वारा उनकी हिरासत अवधि को आगे न बढ़ाने का फैसला करने के बाद अप्रैल में अमृतपाल के नौ सहयोगियों को असम से पंजाब वापस लाया गया था। वे सभी पंजाब पुलिस की हिरासत में हैं।

अमृतपाल सिंह जो एक स्वघोषित खालिस्तानी अलगाववादी है, को एक महीने से अधिक समय तक चली तलाशी के बाद 23 अप्रैल, 2023 को मोगा के रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया था। यह व्यक्ति पंजाब में सबसे वांछित लोगों में से एक बन गया, जब उसने अपने समर्थकों के साथ अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमला किया, जिसमें उसने बंदूकें और तलवारें लहराईं। यह हमला उसके कुछ सहयोगियों को जेल से रिहा करवाने के लिए किया गया था।

टॅग्स :अमृतपाल सिंहपंजाबभगवंत मानPunjab Policeअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारतअसम कैबिनेट बैठकः 180 दिन तक विदेश यात्रा नहीं, नया वाहन न खरीदेंगे, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों के काफिले का आकार छोटा, पीएम मोदी अपील का असर?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?