लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार ने 56 सरकारी स्कूलों के नाम बदले, जानें किसके नाम पर रखे जाएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2022 21:17 IST

स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राथमिक और उच्च विद्यालयों समेत 56 सरकारी स्कूलों के नाम बदल दिये हैं। इन स्कूलों के नाम अब उस गांव के नाम पर, जहां वे स्थित हैं, या किसी प्रसिद्ध हस्ती, शहीद या स्थानीय नायक के नाम पर रखे गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षा अधिकारियों और प्रारंभिक शिक्षा विभाग से उनके अधिकार क्षेत्र में संचालित जाति आधारित स्कूलों के बारे में रिपोर्ट मांगी थी।आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई ने शुक्रवार को सरकार के इस कदम का स्वागत किया।

चंडीगढ़ः स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा जाति और बिरादरी के आधार पर रखे गये सरकारी विद्यालयों के नाम बदलने का आदेश जारी किये जाने के कुछ सप्ताह बाद पंजाब सरकार ने 56 सरकारी स्कूलों के नाम बदल दिये हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राथमिक और उच्च विद्यालयों समेत 56 सरकारी स्कूलों के नाम बदल दिये हैं। इन स्कूलों के नाम अब उस गांव के नाम पर, जहां वे स्थित हैं, या किसी प्रसिद्ध हस्ती, शहीद या स्थानीय नायक के नाम पर रखे गये हैं। विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और प्रारंभिक शिक्षा विभाग से उनके अधिकार क्षेत्र में संचालित जाति आधारित स्कूलों के बारे में रिपोर्ट मांगी थी।

आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई ने शुक्रवार को सरकार के इस कदम का स्वागत किया। सत्तारूढ़ पार्टी की राज्य इकाई ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘स्कूलों के नाम गांव, या किसी स्थानीय नायक, शहीद या किसी जानी-मानी हस्ती के नाम पर रखे गये हैं।’’

जिन स्कूलों के नाम बदले गये हैं, उनमें पटियाला जिले के 12, मानसा के सात, नवांशहर के छह और संगरूर और गुरदासपुर के चार-चार तथा फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा, बरनाला और मुक्तसर के तीन-तीन स्कूल शामिल हैं। बैंस ने एक दिसंबर को राज्य के उन सभी सरकारी विद्यालयों के नाम बदलने के आदेश जारी किये थे, जिनके नाम किसी जाति और बिरादरी के आधार पर रखे गये हैं।

बैंस ने कहा था, ‘‘राज्य के कई सरकारी विद्यालयों के नाम किसी जाति से जुड़े होने के कई मामले सामने आए हैं।’’ उन्होंने कहा था कि इससे समाज में जातिगत अलगाव को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा था कि पंजाब के सरकारी विद्यालयों में सभी विद्यार्थियों को समानता के आधार पर शिक्षा दी जा रही है, इसलिए सरकारी विद्यालयों के नाम किसी वर्ग विशेष या जाति से संबंधित नहीं हो सकते।

टॅग्स :Punjab Cabinetभगवंत मानBhagwant Mann
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील