लाइव न्यूज़ :

Punjab Election Result: शुरुआती रुझानों में आप की जबरदस्त बढ़त, राघव चड्ढा ने कहा- अरविंद केजरीवाल करोड़ों की उम्मीद... बड़ी भूमिका में होंगे'

By अनिल शर्मा | Updated: March 10, 2022 09:41 IST

पंजाब चुनाव के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि अगर केजरीवाल को मौका दिया जाता है, तो उन्हें 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद 'प्रधानमंत्री की बड़ी भूमिका' में देखा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देशुरुआती रुझानों के मुताबिक पंजाब में आप 52 सीटों पर बढ़त हासिल की हुई हैआप नेता राघव चड्ढा ने कहा 2024 में अरविंद केजरीवाल बड़ी भूमिका में होंगे

नई दिल्लीः  पंजाब चुनाव के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने गुरुवार को मतगणना शुरू होने से पहले कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस के लिए 'स्वाभाविक और राष्ट्रीय प्रतिस्थापन' है और पार्टी के बॉस अरविंद केजरीवाल 'करोड़ों लोगों की आशा' हैं। आम आदमी पार्टी को  सत्तारूढ़ कांग्रेस को बड़े अंतर से विस्थापित कर पंजाब में जीत के साथ दिल्ली के बाहर अपनी पहली चुनावी जीत दर्ज करने की उम्मीद है।

 लोकनीति-सीएसडीएस के एक सर्वेक्षण और 117 सदस्यीय विधानसभा में 111 सीटों के अनुसार, 40 प्रतिशत वोट-शेयर हासिल करने का अनुमान है। मतगणना से पहले समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, चड्ढा ने यह भी कहा कि अगर केजरीवाल को मौका दिया जाता है, तो उन्हें 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद 'प्रधानमंत्री की बड़ी भूमिका' में देखा जाएगा।

चड्ढा ने कहा, "अरविंद केजरीवाल करोड़ों लोगों की उम्मीद हैं। अगर भगवान की इच्छा है और लोग मौका देते हैं, तो वह निश्चित रूप से जल्द ही वह प्रधानमंत्री की एक बड़ी भूमिका में होंगे। आप एक प्रमुख राष्ट्रीय राजनीतिक ताकत के रूप में उभरेगी। 

समाचार चैनलों के साढ़े 9 बजे के शुरुआती रुझानों के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी को 52 सीटों पर बढ़त है। शुरुआती रुझानों से आम आदमी पार्टी काफी गदगद है। पंजाब में भगवंत मान सीएम उम्मीदवार है और धुरी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

 गुरुवार को 'आप' के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है। उम्मीद कितनी लग रही है?' इस सवाल पर मान ने कहा कि "उम्मीद पर दुनिया कायम है।" आप नेता ने कहा कि हमें बहुत उम्मीद है कि पंजाब के लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावअरविंद केजरीवालराघव चड्ढा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज