लाइव न्यूज़ :

Punjab Election Result 2022: पटियाला से कैप्टन अमरिंदर सिंह हारे चुनाव, 'आप' उम्मीदवार की जीत

By विनीत कुमार | Updated: March 10, 2022 13:09 IST

पंजाब चुनाव 2022: पंजाब में इस बार आम आदमी पार्टी की आंधी चल रही है। आप पार्टी राज्य में पहली बार सरकार बनाती नजर आ रही है। इस बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह की हार हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपटियाला शहरी विधानसभा क्षेत्र से कैप्टन अमरिंदर सिंह को आप उम्मीदवार ने हराया।पंजाब के लुधियाना से भी 'आप' के लिए अच्छी खबर, 14 सीटों में से 13 पर पार्टी आगे।

पटियाला: पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजों में 'आम आदमी पार्टी' (आप) की धूम है। आप इस बार पंजाब में सरकार बनाती नजर आ रही है। मतगणना जारी है। इस बीच पंजाब के पटियाला शहरी विधानसभा क्षेत्र के नतीजे आ गए हैं। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव हार गए हैं। 

कांग्रेस से अलग होने के बाद उन्होंने अपनी पार्टी बनाई थी और मैदान में उतरे थे। अमरिंदर सिंह को आप के उम्मीदवार अजीत पाल सिंह ने 13 हजार वोटों से हराया।

बतौर पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार मैदान में उतरे अमरिंदर सिंह के अलावा पटियाला सीट से शिरोमणि अकाली दल के हरपाल जुनेजा भी मैदान में थे और तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस ने यहां से विष्णु शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया था। इस बीच कांग्रेस के लिए अच्छी खबर ये है कि कपूरथला सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और मंत्री रहे राणा गुरजीत सिंह जीत गए हैं।

पंजाब में 'आप' की आंधी, केजरीवाल ने दी बधाई

पंजाब के लुधियाना से भी 'आप' के लिए अच्छी खबर है। यहां 14 सीटों में से 13 पर आगे चल रही है। बस दाखा में पार्टी पीछे है। यहां से शिरोमणि अकाली दल के मनप्रीत सिंह अयाली आगे चल रहे हैं।

बता दें कि 117 विधानसभा सीटों वाले पंजाब में इस बार 'आप' की आंधी चलती नजर आ रही है। चुनाव आयोग के अनुसार अब तक आए रूझानों में पार्टी 90 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सत्तारूढ़ कांग्रेस 20 से भी कम सीटों पर आगे है। 'आप' ने भगवंत मान को पंजाब में अपना सीएम उम्मीदवार बनाया था।

इस बीच पंजाब में शानदार जीत पर 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह 'इस इंकलाब के लिए' राज्य के लोगों को बधाई देते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'इस इंक़लाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।' उन्होंने पंजाब में आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान के साथ एक तस्वीर भी साझा की। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावअमरिन्दर सिंहआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

भारत'राघव चड्ढा गद्दार हैं': AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद के खार स्थित आवास के बाहर किया प्रदर्शन, VIDEO

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारतभाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब पुलिस ने हटाई हरभजन सिंह की सुरक्षा

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल