लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: पंजाब के सीएम चन्नी आम आदमी नहीं, बेईमान आदमी हैं, अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2022 19:38 IST

Punjab Election 2022: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम चन्नी के रिश्तेदारों के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी पर कांग्रेस नेता को घेरने की कोशिश की है।

Open in App
ठळक मुद्देचन्नी के रिश्तेदार और अन्य से जुड़े परिसरों पर छापा मारा है। केजरीवाल ने अवैध बालू खनन को लेकर चन्नी पर हमला बोला था।चन्नी के विधानसभा क्षेत्र चमकौर साहिब में अवैध बालू खनन हो रहा है। 

Punjab Election 2022: आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आम आदमी नहीं बल्कि ‘बेईमान आदमी’ हैं। केजरीवाल ने चन्नी के रिश्तेदारों के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी पर कांग्रेस नेता को घेरने की कोशिश की है।

केजरीवाल ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब ईडी ने ‘बालू माफिया’ के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत चन्नी के रिश्तेदार और अन्य से जुड़े परिसरों पर छापा मारा है। चन्नी ने छापेमारी को मामले में उन्हें फंसाने का प्रयास करार दिया और दावा किया कि यह बदला लेने के लिए किया जा रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस महीने की शुरुआत में फिरोजपुर में एक रैली को संबोधित किए बिना लौटना पड़ा था। केजरीवाल ने अपनी टिप्पणी के जरिए चन्नी की आम आदमी की छवि को निशाना बनाने की कोशिश की है।

चन्नी पिछले साल मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही खुद को आम आदमी दिखाने की कोशिश में जुटे हैं। केजरीवाल ने बुधवार को ट्वीट कर आरोप लगाया, ‘‘ चन्नी आम आदमी नहीं, बेईमान आदमी हैं।” मंगलवार को भी केजरीवाल ने अवैध बालू खनन को लेकर चन्नी पर हमला बोला था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा था, “यह दुखद है कि मुख्यमंत्री के एक रिश्तेदार पर बालू खनन को लेकर छापेमारी हो रही है।” उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी पार्टी के नेता ने पहले खुलासा किया था कि कैसे चन्नी के विधानसभा क्षेत्र चमकौर साहिब में अवैध बालू खनन हो रहा है। 

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2022Charanjit Singh Channiअरविंद केजरीवालदिल्लीपंजाबकांग्रेसCongressBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह