लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: मोगा सीट से सोनू सूद की बहन मल्विका को टिकट, सीटिंग विधायक हरजोत कमल कांग्रेस छोड़ बीजेपी में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 15, 2022 21:33 IST

Punjab Election 2022:  पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है। 10 मार्च को मतगणना होगी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेताओं की उपस्थिति में कमल ने भाजपा का दामन थामा।मोगा सीट से टिकट अभिनेता सोनू सूद की बहन मल्विका सूद को दिया गया है।कमल समेत चार मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया गया है।

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर मोगा सीट से विधायक हरजोत कमल शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में कमल ने भाजपा का दामन थामा।

गौरतलब है कि 14 फरवरी को एक चरण में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को 86 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इसमें कमल समेत चार मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया गया है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी ने इस बार मोगा सीट से टिकट अभिनेता सोनू सूद की बहन मल्विका सूद को दिया गया है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और शेखावत समेत अन्य नेताओं को धन्यवाद देते हुए कमल ने कहा, ‘‘मैं भाजपा में शामिल हो गया।’’ कांग्रेस के लिए 21 साल तक काम करने के मद्देनजर मोगा के मौजूदा विधायक ने पार्टी की ओर से सूद को टिकट देने पर सवाल उठाया।

सूद के 10 जनवरी को कांग्रेस में शामिल होने पर कमल ने कहा कि माल्विका को पार्टी में शामिल करना उनके पदों की गरिमा से नीचे का काम है। मुख्य मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की खिंचाई करते हुए कमल ने कहा, ‘‘उनकी क्या योग्यता है? वह केवल सोनू सूद की बहन हैं।’’ 117 सीटों के लिए 14 फरवरी को चुनाव होगा और मतगणना 10 मार्च को की जाएगी।

कांग्रेस ने पंजाब के लिए 86 उम्मीदवार घोषित किए, चमकौर साहिब से चुनाव लड़ेंगे चन्नी

कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 86 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। इसमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा और ओ पी सोनी समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। मुख्यमंत्री चन्नी चमकौर साहिब से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे। वह रूपनगर जिले की इस सीट से साल 2007 से लगातार विधायक हैं। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धू को एक बार फिर से उनके मौजूदा विधानसभा क्षेत्र अमृतसर पूर्व से उम्मीदवार बनाया गया है। वह साल 2017 में इस सीट से निर्वाचित हुए थे।

साल 2012 में उनकी पत्नी नवजोत कौर ने इस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी। चन्नी के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल दोनों उप मुख्यमंत्रियों को उनकी वर्तमान सीट से ही टिकट दिया गया है। रंधावा डेरा बाबा नानक और सोनी अमृतसर मध्य से ही चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस ने चार मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है जिनमें बलविंदर सिंह लड्डी भी शामिल है जो पिछले दिनों भाजपा में शामिल होने के छह दिन के भीतर ही पार्टी में वापस आ गए थे। पार्टी ने लड्डी के अलावा मोगा से विधायक हरजोत कमल सिंह, बलुआना से विधायक नाथू राम और मालौट से विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष अजायब सिंह भट्टी के टिकट काटे गए हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावकांग्रेसBJPसोनू सूदसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह