लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी पीएम इमरान खान चाहते थे सिद्धू को बनाया जाए मंत्री, पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने किया खुलासा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 24, 2022 17:38 IST

Punjab Election 2022: आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब लोक कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमरिंदर सिंह ने भी 22 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।पंजाब की 117 विधानसभा सीट के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है।अमरिंदर खुद पटियाला शहर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Punjab Election 2022: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस के पंजाब प्रमुख और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर बड़ा खुलासा किया है। अमरिंदर सिंह ने कहा कि मुझे पाकिस्तान से संदेश मिला था कि नवजोत सिद्धू को सरकार में बहाल किया जाए, क्योंकि वह इमरान खान के पुराने दोस्त हैं।

अमरिंदर ने कहा, "मुझे संदेश मिला कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने एक अनुरोध भेजा है कि यदि आप सिद्धू को अपने मंत्रिमंडल में ले सकते हैं, तो मैं आपका आभारी रहूंगा। वह मेरे पुराने दोस्त हैं। अगर वह काम नहीं करते हैं, तो आप उन्हें हटा सकते हैं।"

अमरिंदर ने कहा, ‘‘मैंने सिद्धू को पद से हटाया, क्योंकि वह इंकम्पीटेंट (अक्षम), यूजलेस (बेकार) था। 70 दिन में उसने एक फाइल पूरी नहीं की थी।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इसके बाद भी जब सिद्धू के रवैये में कोई सुधार नहीं हुआ तो उन्हें हटाना पड़ा। उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्हें मंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान से संदेश आया था।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को दावा किया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के पास ‘दिमाग नहीं’ है और उन्होंने (सिंह ने) पांच साल पहले सोनिया गांधी को इस अक्षम व्यक्ति (सिद्धू) को पार्टी में शामिल न करने की सलाह दी थी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में यह खुलासा भी किया कि राज्य में अवैध रेत खनन मामले में वर्तमान सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और कुछ अन्य कांग्रेस नेताओं की संलिप्तता की जानकारी मिलने के बावजूद, उन्होंने ‘‘पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा की भावना से’’ कोई कार्रवाई नहीं की और इसलिए भी कि उन्हें सोनिया गांधी से ‘हरी झंडी’ नहीं मिली थी।

अमरिंदर सिंह को कांग्रेस ने पंजाब के मुख्यमंत्री के पद से बर्खास्त कर दिया था। क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू ने कई आरोप लगाए थे। अमरिंदर सिंह के मंत्रिमंडल में पर्यटन मंत्री रहे सिद्धू ने अमरिंदर सिंह द्वारा अपना विभाग बदलने के बाद मंत्रालय छोड़ दिया था।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस छोड़ने के बाद अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाई है और भाजपा के साथ गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। अमरिंदर ने कांग्रेस छोड़ते वक्त ऐलान किया था कि वह सिद्धू को विधानसभा चुनाव नहीं जीतने देंगे।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावअमरिंदर सिंहनवजोत सिंह सिद्धूकांग्रेसBJPपाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह