लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: 117 विधानसभा सीटों के लिए प्रचार समाप्त, 20 फरवरी को मतदान, 93 महिलाओं सहित कुल 1304 प्रत्याशी, जानिए आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 18, 2022 19:22 IST

Punjab Election 2022: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस करुणा राजू ने बताया कि मतदान सुबह 8 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने दिन में पहले अपना घोषणापत्र जारी किया।शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर बादल ने भी अंतिम दिन प्रचार किया।घर-घर जाकर और सोशल मीडिया के जरिये ही प्रचार की अनुमति थी।

Punjab Election 2022: पंजाब में कांग्रेस, आप, शिअद-बसपा गठबंधन, भाजपा-पीएलसी-शिअद (संयुक्त) और एसएसएम के बीच बहुकोणीय मुकाबला है। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए प्रचार शुक्रवार शाम को समाप्त हो गया।

राज्य में 93 महिलाओं सहित कुल 1,304 उम्मीदवार मैदान में हैं। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस करुणा राजू ने बताया कि मतदान सुबह 8 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। पंजाब में पहले मतदान की तारीख 14 फरवरी थी। लेकिन गुरु रविदास जयंती के मद्देनजर चुनाव आयोग ने इस आगे बढ़ाकर 20 फरवरी कर दिया था।

शराब की बिक्री व रेत खनन के लिए निगमों के निर्माण का वादा

राजनीतिक दलों ने 20 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले प्रचार के अंतिम दिन भी अपने उम्मीदवारों के लिये समर्थन जुटाने को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस ने दिन में पहले अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें राज्य में सत्ता में लौटने पर महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता, एक लाख सरकारी नौकरियां और शराब की बिक्री व रेत खनन के लिए निगमों के निर्माण का वादा किया गया है।

सुखबीर बादल ने भी अंतिम दिन प्रचार किया

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने क्रमश: भदौर, जलालाबाद, रायकोट और अमृतसर में रोड शो किया। पटियाला में पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रोड शो किया। रोड शो में अमरिंदर सिंह की पत्नी और कांग्रेस सांसद परनीत कौर भी शामिल हुईं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर बादल ने भी अंतिम दिन प्रचार किया।

चन्नी दो सीटों रूपनगर में चमकौर साहिब और बरनाला में भदौर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं

कोविड-19 प्रतिबंधों के मद्देनजर शुरुआत में केवल घर-घर जाकर और सोशल मीडिया के जरिये ही प्रचार की अनुमति थी। हालांकि, 1 फरवरी से चुनाव आयोग द्वारा चरणबद्ध तरीके से रैलियों पर प्रतिबंध हटा लिया गया था। चुनाव में प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे भगवंत मान, पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, प्रकाश सिंह बादल और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल शामिल हैं। चन्नी दो सीटों रूपनगर में चमकौर साहिब और बरनाला में भदौर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

अमरिंदर सिंह अपने परिवार के गढ़ पटियाला शहर से मैदान में

‘आप’ के मान धूरी से चुनाव लड़ रहे हैं, जो संगरूर संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। मान संगरूर से दो बार सांसद चुने जा चुके हैं। अमृतसर पूर्व सीट पर सिद्धू का मुकाबला शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से है। पिछले साल कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री पद से हटाए गए अमरिंदर सिंह अपने परिवार के गढ़ पटियाला शहर से पंजाब लोक कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं।

पिछले साल कांग्रेस छोड़ने के बाद उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था। सुखबीर बादल फाजिल्का के जलालाबाद से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि उनके पिता 94 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल मुक्तसर जिले में अपने गृह क्षेत्र लांबी से चुनाव लड़ रहे हैं। प्रकाश सिंह बादल चुनाव में सबसे उम्रदराज उम्मीदवार हैं।

विजय सांपला फगवाड़ा से चुनाव लड़ रहे हैं

किसान संघों के राजनीतिक मोर्चे संयुक्त समाज मोर्चा के नेता बलबीर सिंह राजेवाल लुधियाना जिले के समराला से चुनाव लड़ रहे हैं। पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पठानकोट से जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला फगवाड़ा से चुनाव लड़ रहे हैं।

शिअद बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पार्टी और सुखदेव सिंह ढींडसा के नेतृत्व वाले शिअद (संयुक्त) के साथ गठबंधन किया है। एसएसएम हरियाणा भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के नेता गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व वाली संयुक्त संघर्ष पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावAam Aadmi Partyकांग्रेसनवजोत सिंह सिद्धूबीएसपीअमरिंदर सिंहbspAmarinder Singh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह