लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मुख्यमंत्री ने उधम सिंह का निजी सामान ब्रिटेन से वापस लाने का केंद्र से आग्रह किया

By भाषा | Updated: August 25, 2021 19:56 IST

Open in App

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने विदेश मंत्री से आग्रह किया है कि वह शहीद उधम सिंह की पिस्तौल और डायरी समेत उनका निजी सामान लौटाने के लिए ब्रिटिश सरकार को कहें। अमरिंदर सिंह ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर यह मांग की है। जयशंकर को लिखी चिट्ठी में पंजाब के मुख्यमंत्री ने उनसे अपील की कि वह इस मामले को ब्रिटिश सरकार के समक्ष उठाएं ताकि भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाते हुए राष्ट्र महान देशभक्त के प्रति अपना सर्वोच्च आभार व्यक्त करने में सक्षम हो सके। उन्होंने पत्र में कहा, “आप जानते होंगे कि इसी पिस्तौल से उन्होंने जलियांवाला बाग में तत्कालीन ब्रिटिश सरकार के कायरतापूर्ण कृत्य का बदला लिया था, जहां पंजाब के तत्कालीन उपराज्यपाल माइकल ओ डायर की कमान में सैकड़ों निहत्थे और निर्दोष भारतीयों की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।”मुख्यमंत्री ने कहा, “इसी पिस्तौल से शहीद उधम सिंह ने लंदन के कैक्सटन हॉल में माइकल ओ डायर के साथ न्याय किया था।” पत्र में कहा गया है कि यह भी ज्ञात है कि शहीद उधम सिंह एक डायरी भी रखते थे, उसे भी भारत वापस लाया जाना चाहिए ताकि देश के लोगों को इससे प्रेरणा मिल सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

क्रिकेटबल्ले और गेंद से खराब फॉर्म में थीं दीप्ति शर्मा?, टी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 36 रन और 5 विकेट

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज