लाइव न्यूज़ :

अग्निपथ स्कीम पर बोले भगवंत मान- सेना का अपमान है ये योजना, इसे तुरंत वापस लिया जाए

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 17, 2022 16:27 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अग्निपथ योजना को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, "2 साल सेना में भर्ती रोकने के बाद केंद्र का नया फरमान कि 4 साल सेना में रहो। उसके बाद पेंशन भी न मिले। ये सेना का भी अपमान है। देश के युवाओं के साथ भी धोखा है। देशभर के युवाओं का गुस्सा। बिना सोचे समझे लिए गए फैसले का नतीजा है। फैसला तुरंत वापस लेने की मांग करते हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देमान ने कहा कि सेना के उम्मीदवारों द्वारा व्यापक विरोध बिना सोचे-समझे लिए गए निर्णय का परिणाम है।नई योजना के तहत भर्ती होने वाले सैनिकों को अग्निवीर कहा जाएगा।

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को अग्निपथ के खिलाफ सेना के उम्मीदवारों द्वारा किए जा रहे विरोध-प्रदर्शन का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। यही नहीं, उन्होंने भगवंत मान ने शुक्रवार को केंद्र से इस योजना को तुरंत वापस लेने को भी कहा। उन्होंने कहा कि नई योजना सैनिकों का अपमान है और इसे बिना ज्यादा सोचे समझे शुरू किया गया। 

मान ने ट्वीट करते हुए लिखा, "2 साल सेना में भर्ती रोकने के बाद केंद्र का नया फरमान कि 4 साल सेना में रहो। उसके बाद पेंशन भी न मिले। ये सेना का भी अपमान है। देश के युवाओं के साथ भी धोखा है। देशभर के युवाओं का गुस्सा। बिना सोचे समझे लिए गए फैसले का नतीजा है। फैसला तुरंत वापस लेने की मांग करते हैं।"

मान ने कहा कि सेना के उम्मीदवारों द्वारा व्यापक विरोध बिना सोचे-समझे लिए गए निर्णय का परिणाम है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को जिस नई योजना को मंजूरी दी थी, उसके तहत सैनिकों को चार साल के लिए 30,000 रुपये के शुरुआती वेतन के साथ भर्ती किया जाएगा। चार साल बाद 75 फीसदी जवानों को 11.71 लाख रुपये के पैकेज के साथ वापस भेजा जाएगा जबकि 25 फीसदी जवानों को अगले 15 साल के लिए रखा जाएगा।

सेना के उम्मीदवार चार साल के टेन्योर का विरोध कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यह कार्यकाल समाप्त होने के बाद वे बेरोजगार हो जाएंगे और इसका कोई अन्य लाभ नहीं होगा। यूपी, बिहार, हरियाणा और तेलंगाना में हिंसक विरोध प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों के समर्थन में कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल सामने आए हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस योजना के खिलाफ बोलते हुए कहा है कि मोदी सरकार के मन में सेना के लिए कोई सम्मान नहीं है।

अग्निपथ योजना की आलोचना करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नए कार्यक्रम के तहत भर्ती किए गए सैनिकों के पास चार साल बाद कोई रैंक, कोई पेंशन और कोई स्थिर भविष्य नहीं होगा। हालांकि, जहां कांग्रेस ने उम्मीदवारों का समर्थन किया है, वहीं उसके सांसद मनीष तिवारी ने यह कहते हुए योजना का समर्थन किया है कि यह सही दिशा में एक अच्छा सुधार है। तिवारी ने कहा कि भारत को अत्याधुनिक हथियारों से लैस प्रौद्योगिकी पर हल्के मानव पदचिह्न के साथ एक युवा सशस्त्र बल की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि केंद्र के सशस्त्र बलों को रोजगार गारंटी कार्यक्रम नहीं होना चाहिए। नई योजना के तहत भर्ती होने वाले सैनिकों को अग्निवीर कहा जाएगा। वहीं, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि पहला अग्निवीर दिसंबर (2022) तक हमारे रेजिमेंटल केंद्रों में शामिल हो जाएगा और अगले साल के मध्य तक हमारे परिचालन और गैर-परिचालन में तैनाती के लिए उपलब्ध होगा।

टॅग्स :अग्निपथ स्कीमपंजाबभगवंत मानManish Tewariकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल