लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे

By भाषा | Updated: October 1, 2021 12:44 IST

Open in App

चंडीगढ़, एक अक्टूबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि वह केंद्र से उस पत्र को वापस लेने की मांग करेंगे, जिसमें एक अक्टूबर से राज्य में धान की खरीद प्रक्रिया को स्थगित करने को कहा गया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चन्नी पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस की पंजाब इकाई में जारी उथलपुथल के बीच चन्नी राष्ट्रीय राजधानी के दौरे के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।

पंजाब सरकार के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री चन्नी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने बताया कि मोदी के साथ मुलाकात के दौरान संभावना है कि चन्नी राज्य में धान की सरकारी खरीद तुरंत शुरू करने की मांग करेंगे।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को केंद्र से मांग की थी कि वह एक अक्टूबर से धान की खरीद को स्थगित करने के लिए जारी पत्र को वापस ले। धान की सरकारी खरीद सामान्य तौर पर एक अक्टूबर को शुरू होती है। उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह