लाइव न्यूज़ :

पंजाब उपचुनाव: भाजपा ने राजेश बाघा को फगवाड़ा से, महाजन को मुकेरियां से उम्मीदवार बनाया

By भाषा | Updated: September 29, 2019 23:06 IST

सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश अपनी पत्नी के लिए टिकट चाहते थे जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला सीट से अपने बेटे को उम्मीदवार बनाना चाहते थे।

Open in App

भाजपा ने रविवार को राजेश बाघा और जंगी लाल महाजन को पंजाबउपचुनाव में क्रमश: फगवाड़ा और मुकेरियां विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की पंजाब इकाई के उपाध्यक्ष बाघा पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। वह 2011 से 2017 तक पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रहे और राज्य भाजपा एससी मोर्चा के अध्यक्ष थे।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश अपनी पत्नी के लिए टिकट चाहते थे जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला सीट से अपने बेटे को उम्मीदवार बनाना चाहते थे। प्रकाश इस वर्ष होशियारपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए जिसके बाद यह सीट खाली हो गई। कांग्रेस ने पूर्व आईएएस अधिकारी बलविंदर सिंह धालीवाल को फगवाड़ा से उम्मीदवार बनाया है।

बाघा ने रविवार को कहा, ‘‘फगवाड़ा क्षेत्र का विकास मेरी शीर्ष प्राथमिकता रहेगी। इस क्षेत्र में सोम प्रकाश जी द्वारा कराए गए कार्यों को मैं आगे बढ़ाऊंगा।’’ इस बीच मुकेरियां से भाजपा उम्मीदवार जंगी लाल महाजन ने विश्वास जताया कि वह 50 हजार से अधिक मतों के अंतर से उपचुनाव जीतेंगे। 2017 के विधानसभा चुनावों में वह हार गए थे।

टॅग्स :उपचुनावपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत'केजरीवाल का राजनीतिक चैप्टर खत्म, नाम भी मिट जाएगा', किरण रिजिजू का केजरीवाल पर बड़ा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल