लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री और विधायक गुरमीत सिंह ने थामा भाजपा का हाथ, कहा- घुटन महसूस हो रही थी

By विनीत कुमार | Updated: December 21, 2021 14:52 IST

कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाने वाले गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कांग्रेस छोड़ दिया है और भाजपा में शामिल हो गए हैं। सोढ़ी कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाते हैं गुरमीत सिंह सोढ़ीअमरिंदर सिंह के कार्यकाल में सोढ़ी कैबिनेट में मंत्री थे, हालांकि चन्नी सरकार की कैबिनेट में उन्हें जगह नहीं मिली।गुरमीत सिंह सोढ़ी 2002 में पहली बार विधायक बने थे और लगातार अभी तक विधायक रहे हैं।

चंडीगढ़: पंजाब में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव हैं पर राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कांग्रेस को मंगलवार को बड़ा झटका पार्टी के विधायक खेल मंत्री रहे गुरमीत सिंह सोढ़ी ने दिया। उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़ते हुए भाजपा का दामन थामने की घोषणा कर दी।

कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाने वाले सोढ़ी उनके कार्यकाल में कैबिनेट में मंत्री थे। हालांकि चरणजीत सिंह चन्नी के कुर्सी संभालने के बाद नए कैबिनेट में उन्हें जगह नहीं दी गई थी।

सोढ़ी ने ट्विटर पर साझा किए अपने इस्तीफे में कहा कि वह पार्टी में लगातार कलह से बहुत आहत हैं। उन्होंने लिखा, 'यह पार्टी को नुकसान पहुंचा रहा है और साथ ही राज्य और सरकार के लिए गंभीर समस्याएं पैदा कर रहा है। मैं वर्तमान स्थिति में घुटन और असहाय महसूस कर रहा हूं, खासकर जब पार्टी ने राज्य की सुरक्षा और सांप्रदायिक सद्भाव को दांव पर लगा दिया है।'

उन्होंने लिखा, 'पंजाब में शांति बहाल करने के लिए कार्रवाई करने की बजाय कांग्रेस नेतृत्व व्यक्तिगत लाभ के लिए सीमावर्ती राज्य को नुकसान पहुंचाने पर तुली हुई है।'

गुरमीत सिंह सोढ़ी 2002 से हैं विधायक

67 साल के सोढ़ी 1973 से सक्रिय राजनीति में हैं और कांग्रेस के बड़े नेताओं में उनका नाम शुमार रहा है। वे पहली बार 2002 में फिरोजपुर के हर सहाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने थे और इसके बाद लगातार 2007, 2012 और 2017 में भी विधायक चुने गए।

बहरहाल, सोढ़ी का यह कदम कैप्टन अमरिंदर के इस दावे के बीच आया है कि कई कांग्रेसी नेता उनके संपर्क में हैं और चुनावों से ठीक पहले पाला बदलेंगे। अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस ने आगामी चुनाव के लिए भाजपा के साथ गठबंधन किया है।

हाल ही में अमरिंदर सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव में उनके लिए प्रचार करें। अमरिंदर पंजाब सीएम की कुर्सी जाने के बाद लगातार कांग्रेस की आलोचना करते रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड चुनावों में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे।

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावकांग्रेसअमरिन्दर सिंहभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा