लाइव न्यूज़ :

पंजाब: 'आप' विधायक गुरदित्त सेखों की पायलट गाड़ी और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर, दो की मौत

By अंजली चौहान | Updated: June 17, 2023 06:53 IST

फरीदकोट में आप विधायक गुरदित सिंह सेखों की पायलट कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, और उनके शवों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे पंजाब के फरीदकोट में आप विधायक गुरदित्त सिंह सेखों की पायलट गाड़ी हादसे का शिकार पायलट गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर हादसे में दो लोगों की मौत

फरीदकोट:पंजाब के फरीदकोट में आम आदमी पार्टी के विधायक गुरदित्त सिंह सेखों की पालयट गाड़ी से एक मोटरसाइकिल के जबरदस्त टक्कर हो गई।

इस हादसे में लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मारे गए पीड़ितों की पहचान फरीदकोट जिले के झोटीवाला गांव निवासी सतपाल सिंह (52) और नछतर सिंह (54) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह दर्दनाक हादसा सादिक रोड पर हुआ है। पायलट गाड़ी आप विधायक के काफिले में शामिल थी कि अचानक वह हादसे का शिकार हो गई है। 

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस फौरन पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304-ए, 279, 338 और 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी चालक की पहचान हेड कांस्टेबल अंगरेज सिंह के रूप में हुई है।

गौरतलब है कि पुलिस ने घटना की जांच की तो पता चला की हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मृतक बाइक पर सवार होकर बीज खरीदकर झोटीवाला गांव लौट रहे थे।

जब वे एक लिंक रोड की ओर मुड़ रहे थे, तो जिप्सी ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे के वक्त आप विधायक नहीं थे मौजूद 

जानकारी के अनुसार, विधायक की पायलट गाड़ी जिस वक्त हादसे का शिकार हुई उस वक्त वो गाड़ी में मौजूद नहीं थे। हालांकि, जैसे ही उन्हें घटना की सूचना मिली वह मौके से पहुंच गए।

हादसे में मरने वालों के प्रति आप विधायक ने संवेदना व्यक्त की है। साथ ही परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिलाया है। आप विधायक ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए कुछ तस्वीरें पोस्ट की और कैप्शन भी लिखा।

शेयर की गई इन तस्वीरें में विधायक परिजनों से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि गुस्साएं परिजनों ने सड़क पर शव रख कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। 

हालांकि, बात में किसी तरह से इन सभी लोगों को समझा कर मामला शांत कर लिया गया और सड़क खाली करा ली गई। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दे रही है।  

टॅग्स :पंजाबआम आदमी पार्टीPunjab Policeसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया