लाइव न्यूज़ :

पंजाब: 75वें स्वतंत्रता दिवस पर मान सरकार खोलेगी 75 'आम आदमी क्लिनिक', आम लोगों की मुफ्त में होगी 100 चिकित्सीय जांच

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 24, 2022 07:28 IST

'आम आदमी क्लिनिक' के बारे में बोलते हुए माने ने कहा, "प्रत्येक 'आम आदमी क्लिनिक' में मरीजों की जांच और उपचार के लिए एमबीबीएस डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्स और अन्य सहित चार-पांच व्यक्तियों का स्टाफ होगा। इन क्लिनिक में लोगों को लगभग 100 चिकित्सीय जांच के साथ 41 पैकेज मुफ्त में दिए जाएंगे।"

Open in App
ठळक मुद्दे'आम आदमी क्लिनिक' में एक एमबीबीएस डॉक्टर सहित चार-पांच व्यक्तियों का स्टाफ होगा।सीएम भगवंत मान 75वें स्वतंत्रता दिवस पर 75 ऐसे क्लिनिक शुरू करने की बात कही है। इस क्लिनिक में 100 चिकित्सीय जांच के साथ 41 पैकेज मुफ्त में दिए जाएंगे।

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि एक 'आम आदमी क्लिनिक' में एक एमबीबीएस डॉक्टर सहित चार से पांच लोगों का स्टाफ होगा तथा लोगों को करीब 100 चिकित्सीय जांच और दवाएं मुफ्त में मुहैया कराई जाएंगी। मान ने यह बात यहां फेज-5 में 'आम आदमी क्लिनिक' की प्रगति का जायजा लेने के बाद कही है। 

75वें स्वतंत्रता दिवस पर 75 ऐसे क्लिनिक होगा चालू

सीएम भगवंत मान ने कहा कि पहले चरण में 15 अगस्त को 75वें स्वतंत्रता दिवस पर 75 ऐसे क्लिनिक लोगों को समर्पित किए जाएंगे। मान ने आगे कहा कि इसका उद्देश्य राज्य के लोगों को सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त में उपलब्ध कराना है। 

मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ क्लिनिक में चल रहे काम पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि काम निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा हो जाए। 

सीएम मान ने क्या कहा

माने ने कहा, "प्रत्येक 'आम आदमी क्लिनिक' में मरीजों की जांच और उपचार के लिए एमबीबीएस डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्स और अन्य सहित चार-पांच व्यक्तियों का स्टाफ होगा। इन क्लिनिक में लोगों को लगभग 100 चिकित्सीय जांच के साथ 41 पैकेज मुफ्त में दिए जाएंगे।" 

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पंजाब के शहरी और ग्रामीण इलाकों में इन क्लिनिक की स्थापना के साथ एक बड़े चुनावी वादे को पूरा करेगी। 

गैंगस्टर संस्कृति पर मान सरकार लगा रही है रोक

पंजाब पुलिस ने असामाजिक तत्वों की आवाजाही एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को राज्यभर में 10,000 पुलिसकर्मियों की मदद से वाहनों की जांच के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया है। पुलिस के एक बयान के अनुसार, पूरे राज्य में शाम चार बजे से शाम सात बजे तक यह अभियान चलाया गया है। 

800 नाके से लगेगी गैंगस्टर संस्कृति पर रोक

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने यहां जारी एक बयान में कहा कि पंजाब को मादक पदार्थों एवं गैंगस्टर से मुक्त कराने के लक्ष्य से 10,000 पुलिसकर्मियों की मदद से 56 अंतरराज्यीय, 250 अंतरजिला और 247 ‘सिटी-सीलिंग’ समेत 800 से अधिक समन्वित नाका लगाए गये थे। 

टॅग्स :पंजाबभगवंत मानAam Aadmi Partyक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?