लाइव न्यूज़ :

पुणे: चालान से बचने के लिये यातायात पुलिसकर्मी को कार से कुचलने की कोशिश

By भाषा | Updated: November 6, 2020 16:56 IST

Open in App

पुणे, छह नवंबर पुणे के निकट चिंचवाड़ में महामारी के बीच बिना मास्क पहने जा रहे कार सवार लोगों को जब एक पुलिसकर्मी ने रोकना चाहा तो चालक ने पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार की शाम की है। उन्होंने कहा कि जब वाहन चालक वहां से भागने लगे तो यातायात पुलिसकर्मी अबासाहेब सावंत गाड़ी के सामने खड़े हो गए। तभी कार चालक ने गाड़ी आगे बढ़ा दी, बड़ी मुश्किल ने पुलिसकर्मी ने कार का बोनट पकड़ अपनी जान बचाई।

पुलिस ने कहा कि कार चालक की पहचान युवराज हनुवते (49) के तौर पर हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

चिंचवाड़ पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, “सावंत और एक अन्य यातायात पुलिसकर्मी चिंचवाड़ के अहिंसा चौक पर बृहस्पतिवार को तैनात थे। वे बिना फेसमास्क पहने या यातायात संबंधी अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान काट रहे थे।”

उन्होंने कहा, “उसी समय सावंत और उनके साथी ने हनुवते को बिना फेस मास्क लगाए गाड़ी चलाते हुए देखा। गाड़ी में एक अन्य व्यक्ति भी था, उसने भी मास्क नहीं लगा रखा था। पुलिसकर्मी ने हनुवते को रुकने का इशारा किया। लेकिन गाड़ी रोकने के बजाए वहां से भागने की कोशिश में उसने गति बढ़ा दी। ”

अधिकारी ने कहा कि सावंत गाड़ी के सामने खड़े थे और वह बोनट पर गिर गए। सावंत ने बोनट पकड़ लिया लेकिन आरोपी ने गाड़ी नहीं रोकी। उन्होंने बताया कि आरोपी सावंत के ऐसी हालत में होने के बावजूद गाड़ी चलाता रहा।

सावंत ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बात करते हुए बताया कि करीब एक किलोमीटर बाद अन्य लोगों ने सड़क पर किसी तरह गाड़ी रुकवाई।

सावंत ने कहा, “घटना में मेरे पैर में चोट आई है क्योंकि वह पहियों के नीचे आ गया था।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी