लाइव न्यूज़ :

VIDEO: उड़ान भरते ही क्रैश हो गया हेलीकाप्टर, पुणे में भयंकर हादसा, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2024 12:35 IST

Pune Helicopter Crash Video: महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार को सुबह एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने और उसमें आग लग जाने से दो पायलट और एक इंजीनियर समेत कुल तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकरी दी। पुलिस ने बताया कि दिल्ली स्थित निजी कंपनी ‘हेरिटेज एविएशन’ के हेलीकॉप्टर ने यहां ऑक्सफोर्ड काउंटी गोल्फ कोर्स हेलीपैड से उड़ान भरी और वह मुंबई के जुहू जा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देPune Helicopter Crash Video: पुणे में भयंकर हादसा, देखें वीडियोPune Helicopter Crash: उड़ान भरते ही क्रैश हो गया हेलीकाप्टर

Pune Helicopter Crash Video: महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार को सुबह एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने और उसमें आग लग जाने से दो पायलट और एक इंजीनियर समेत कुल तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकरी दी। पुलिस ने बताया कि दिल्ली स्थित निजी कंपनी ‘हेरिटेज एविएशन’ के हेलीकॉप्टर ने यहां ऑक्सफोर्ड काउंटी गोल्फ कोर्स हेलीपैड से उड़ान भरी और वह मुंबई के जुहू जा रहा था। इस दौरान सुबह 7:40 बजे वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस के अनुसार, यह घटना ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स के नजदीक बावधन क्षेत्र के एक पहाड़ी इलाके के पास हुई। पिंपरी चिंचवाड़ के पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे ने कहा, ‘‘हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है।

अग्निशमन विभाग के वाहनों के साथ हमारी टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।’’ पुलिस उपायुक्त विशाल गायकवाड़ ने बताया कि हेरिटेज एविएशन का हेलीकॉप्टर ऑक्सफोर्ड काउंटी गोल्फ कोर्स के हेलीपैड से उड़ा और बावधान के पास पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे हेलीकॉप्टर में सवार दो पायलट और एक इंजीनियर की मौत हो गई। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक अधिकारी ने भी कहा कि यह घटना सुबह 7:40 बजे हुई । उन्होंने पुष्टि की कि दुर्घटनाग्रस्त, अगस्ता 109 हेलीकॉप्टर दिल्ली स्थित निजी कंपनी ‘हेरिटेज एविएशन’ का था।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई। अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार, दमकल वाहन और पानी के टैंकर घटनास्थल पर भेजे गए हैं। पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी अनिल डिमले ने बताया, ‘‘मृतकों की पहचान गिरीश कुमार, प्रीतम सिंह भारद्वाज और परमजीत सिंह के रूप में हुई है।’’ पिंपरी चिंचवाड़ के संयुक्त पुलिस आयुक्त शशिकांत महावरकर ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने सुबह करीब साढ़े सात बजे ऑक्सफोर्ड काउंटी गोल्फ कोर्स के हेलीपैड से उड़ान भरी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में कोहरे के कारण हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘विस्तृत जांच के बाद ही दुर्घटना के असल कारण स्पष्ट हो सकेंगे।’’ 

टॅग्स :हेलीकॉप्टरPuneदिल्लीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल