लाइव न्यूज़ :

पुणे: हिंदुत्ववादी नेता मिलिंद एकबोटे सहित 20 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, विवादित धार्मिक स्थान पर लोगों को इकट्ठा करने का आरोप

By विशाल कुमार | Updated: March 3, 2022 08:13 IST

एकबोटे और 19 अन्य पर आरोप है कि बीते मंगलवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर कस्बा पेठ में एक विवादित धार्मिक स्थान के पास एक सार्वजनिक सड़क पर एक 'महाआरती' करने के लिए सोशल मीडिया पर संदेश भेजे और लोगों को आमंत्रित किया।

Open in App
ठळक मुद्देकॉन्सटेबल मयूर पंधारे ने फारसखाना पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज कराई है।शिवरात्रि पर एकबोटे और उनके सहयोगियों ने एक धार्मिक कार्यक्रम के लिए लोगों को इकट्ठा किया।एकबोटे द्वारा लिखित किताब को भी आरोपी के रूप में भी नामित किया गया है।

पुणे: पुणे सिटी पुलिस ने हिंदुत्व नेता मिलिंद एकबोटे और 19 अन्य के खिलाफ सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के लिए लोगों को इकट्ठा करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, एकबोटे और 19 अन्य पर आरोप है कि बीते मंगलवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर कस्बा पेठ में एक विवादित धार्मिक स्थान के पास एक सार्वजनिक सड़क पर एक 'महाआरती' करने के लिए सोशल मीडिया पर संदेश भेजे और लोगों को आमंत्रित किया।

इस संबंध में कॉन्सटेबल मयूर पंधारे ने फारसखाना पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज कराई है। यह आरोप लगाया गया है कि कस्बा पेठ में पावले चौक के पास पुण्येश्वर मंदिर के ऊपर एक दरगाह का निर्माण किया गया था और विवाद पुणे की एक अदालत में लंबित है।

पुलिस ने कहा कि अदालत ने आदेश दिया है कि इस स्थल पर सभी निर्माण कार्य रोक दिए जाएं। मंगलवार को, एकबोटे और उनके सहयोगियों ने कथित तौर पर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संदेश प्रसारित करके एक धार्मिक कार्यक्रम के लिए कस्बा पेठ के पावले चौक पर लोगों को इकट्ठा किया।

पुलिस ने कहा कि नंदकिशोर एकबोटे द्वारा लिखित एक किताब को मौके पर वितरित किया गया था, जिसमें दावा किया गया था कि विवादित स्थल पर अवैध निर्माण चल रहा है। एकबोटे द्वारा लिखित इस किताब को भी आरोपी के रूप में भी नामित किया गया है।

बता दें कि, 1 जनवरी को 2018 को भीमा-कोरेगांव की लड़ाई की 200वीं सालगिरह के कार्यक्रम में हिंदुत्ववादी नेता संभाजी भिड़े के साथ एकबोटे भी आरोपी है। आरोप है कि दोनों दलित समुदाय के लोगों पर हमला किया था, जिसमें एक दलित व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए।

टॅग्स :PuneMaharashtraPune Police
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो