लाइव न्यूज़ :

पुणे-अजनी एक्सप्रेस हादसे का शिकार होते बची, एसी कोच के प्रेशर पाइप में फंसा लोहे का गेट

By आनंद शर्मा | Updated: November 16, 2024 21:10 IST

ट्रेन के एसी कोच के प्रेशर पाइप में पटरी पर पड़ा एक मालगाड़ी का लोहे का एनबॉक्स गेट फंस गया। इससे प्रेशर डाउन होने से ट्रेन को रोकना पड़ा।

Open in App

नागपुर : पुणे से छूटी 22123 पुणे-अजनी एक्सप्रेस हादसे का शिकार होते बाल बाल बच गई। ट्रेन के एसी कोच के प्रेशर पाइप में पटरी पर पडा एक मालगाड़ी का लोहे का एनबॉक्स गेट फंस गया। इससे प्रेशर डाउन होने से ट्रेन को रोकना पड़ा। बाद में लोहे का गेट हटाकर प्रेशर पाइप से एसी कोच में एसी प्रेशर बहाल होने पर ट्रेन रवाना की गई।

इससे यह ट्रेन 3 घंटे देरी से नागपुर पहुंची, हालांकि, तब तक यात्रियों को तनाव में अपना सफर तय करना पड़ा। हुआ यूं कि शुक्रवार की देर रात जब पुणे-अजनी एक्सप्रेस शुक्रवार देर रात करीब 1.30 बजे मध्य रेलवे के भुसावल मंडल के माना और मुर्तिजापुर सेक्शन में थी तब अचानक पटरी पर पड़ा किसी मालगाड़ी के वैगन का एनबॉक्स गेट (लोहे का गेट) पुणे अजनी एक्सप्रेस के एचए 1 कोच की कपलिंग के पास लगे प्रेशर पाइप में आकर फंस गया।

इससे प्रेशर डाउन होने से ट्रेन की चाल बिगड़ गई। इसका अहसास होते ही लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी, वर्ना ट्रेन पटरी से उतरकर बड़ा हादसा होकर जनहानि होने की प्रबल आशंका थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे में हड़कंप मच गया।

तुरंत ही अधिकारियों का दल घटनास्थल पर पहुंचा। मुर्तिजापुर से गैस कटर मंगवाकर जैसे तैसे फंसे हुए लोहे के गेट को काटकर ट्रेन के एसी कोच के प्रेशर पाइप से अलग किया गया। इसके बाद ट्रेन नागपुर के लिए रवाना हुई।

इससे यह ट्रेन सुबह 5 के बजाए सुबह 8 बजे नागपुर पहुंच सकी। तब कहीं जाकर रेल यात्रियों ने राहत की सांस ली। हालांकि, इस घटना के बारे में स्थानीय रेलवे अधिकारी को मैसेज करने और कॉल करने पर भी कोई प्रतिसाद नहीं मिला।

टॅग्स :RailwaysनागपुरNagpur
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?