लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमले के जिम्मेदार आतंकियों को चुकानी होगी बड़ी कीमत, भारतीय सेना को दे दी है पूरी आजादी: पीएम मोदी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2019 11:26 IST

पुलवामा हमला: CCS की बैठक के बाद बोले पीएम मोदी आतंकवादियों को चुकानी होगी बहुत बड़ी कीमत, भारतीय सेना को पूरी आजादी दे दी गई है

Open in App

पुलवामा आतंकी हमले के बाद शुक्रवार को आहुत कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस कायराना हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों की इसकी बड़ी क़ीमत चुकानी होगी। 

पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय सेना को पूरी आजादी दे दी गयी है। प्रधानमंत्री ने उन सभी देशों के प्रति आभार भी जताया जिन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत का समर्थन किया है। 

पीएम मोदी से पहले वरिष्ठ बीजेपी सांसद अरुण जेटली ने मीडिया को बताया कि सीसीएस की बैठक के बाद भारत ने पाकिस्तान को दिए गए मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस लेने का फैसला किया है।

गुरुवार को कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के बसों के काफिले पर आत्मघाटी कार बम से हमला कर दिया जिसमें अभी तक 40 जवान शहीद हो चुके हैं। 40 से ज्यादा सीआरपीएफ जवान घायल हैं जिनमें से एक दर्जन से ज्यादा की हालत नाजुक है। 

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को इस हमले के पीछे पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को जिम्मेदार बताया था। 

पुलवामा हमले के कुछ देर बाद ही जैश-ए-मोहम्मद ने एक वीडियो जारी करके इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। जैश ने आतंकवादी आदिल अहमद डार का एक वीडियो जारी किया था और उसे इस हमले के लिए जिम्मेदार बताया था।

आदिल अहमद डार साल 2018 में ही आतंकी संगठन जैश में शामिल  हुआ था। 

पुलवामा हमले पर सीसीएस की बैठक के बाद पीएम मोदी का बयान

- हमें अपने सैनिकों के सौर्य पर पूरा भरोसा है- सभी देश प्रेमियों से मैं यही कहुंगा कि सही जानकारी हमारी एजेंसियों को पहुचांएगे ताकि हमारी लड़ाई- मैं आतंकवादियों को बहुत बड़ी गलती कर चुके हैं। उनको बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।- यह वक्त बेदह की संवेदनशील होने वाला है।- हम सब राजनीतिक छींटाकशी से दूर रहें। गुनाहगारों को कड़ी सजा मिलेगी।- हम जीतने की लड़ाई लड़ रहे हैं।- पाकिस्तान के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होने देंगे- मेरा सभी साथियों से अनुरोध है कि, ये बहुत ही संवेदनशील और भावुक समय है, इसलिए राजनीतिक छींटाकशी से दूर रहें। इस हमले का देश एकजुट होकर मुकाबला कर रहा है, ये स्वर विश्व में जाना चाहिए:- सेना को पूरी आजादी दे दी गई है। 

 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे