लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी के विधानसभा अध्यक्ष को ‘हल्का’ दिल का दौरा, चेन्नई के अस्पताल भेजे गए

By भाषा | Updated: August 31, 2021 18:57 IST

Open in App

पुडुचेरी विधानसभा के अध्यक्ष ई आर सेल्वम को मंगलवार को ‘हल्का’ दिल का दौरा पड़ने पर यहां स्थित इंदिरा गांधी राजकीय सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया। इंदिरा गांधी राजकीय सामान्य अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (प्रभारी) की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि विधानसभाध्यक्ष चेन्नई में आपोलो अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञों की पहले से ही देखरेख में थे। इसमें कहा गया है कि उन्हें आगे की जांच पड़ताल के लिए अपोलो अस्पताल ले जाया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि विधानसभाध्यक्ष की हालत स्थिर है।पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन, मुख्यमंत्री एन रंगासामी, मंत्रियों और विधायकों ने यहां अस्पताल में विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।विधानसभा में आने से पहले सेल्वम को हल्का दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें यहां के सरकारी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।ऐसे में जब सेल्वम का अस्पताल में इलाज चल रहा है, उपाध्यक्ष पी राजावेलु ने मंगलवार को सदन के चालू बजट सत्र की कार्यवाही का संचालन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत3 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की मसौदा मतदाता सूची में 12.32 करोड़ मतदाताओं के नाम, 27 अक्टूबर को 13.36 करोड़ लोग थे शामिल, 1 करोड़ से अधिक बाहर

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज