लाइव न्यूज़ :

PSEB 10th Class Results 2018: जानिए कब आएंगे पंजाब बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, कैसे करें चेक

By धीरज पाल | Updated: May 2, 2018 18:50 IST

PSEB 10th Class Results 2018: Punjab Board Results 2018 पंजाब बोर्ड 12वीं के रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्रों की नजर अब पंजाब बोर्ड 10वीं के रिजल्ट पर टिकी हुई है। बताया जा रहा कि पंजाब बोर्ड 10वीं के रिजल्ट (PSEB SSC / Matric Results 2018) कुछ दिन बाद जारी किया जा सकता है। हालांकि अभी भी pseb.ac.in बोर्ड की तरफ से कोई रिजल्ट जारी होने को लेकर कोई सूचना नहीं आयी है।

Open in App

मोहाली, 2 मई: पंजाब बोर्ड 12वीं के रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्रों की नजर अब पंजाब बोर्ड 10वीं के रिजल्ट (PSEB Results 2018 / Punjab Board Results 2018) पर टिकी हुई है। दो दिन से खबरें आ रहीं थीं कि पंजाब बोर्ड 10वीं के रिजल्ट 1 मई 2018 को जारी किया जाएगा, लेकिन कुछ कारणवश रिजल्ट आज जारी नहीं हो सका। ताजा खबरों की मानें तो पंजाब बोर्ड 10वीं के रिजल्ट 3 मई को जारी किए जा सकते हैं हालांकि यह तारीख भी स्पष्ट नहीं है। क्योंकि पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने अभी तक 10वीं के रिजल्ट की तारीख तय नहीं किया है। बता दें कि इस साल पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं/मैट्रिक की परीक्षा 12 मार्च से शुरु हुई थी जो 31 मार्च,2018 तक चला था। वहीं, बोर्ड ने 12वीं के रिजल्ट की पहले ही घोषित कर चुका है। 

क्यों हो रहा है पंजाब बोर्ड 10वीं के रिजल्ट (PSEB Punjab Board Class 10th Results 2018) में देरी

एक खबर के मुताबिक पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने में अभी वक्त लगेगा। दरअसल, रिजल्ट (PSEB Punjab 10th Results 2018) पअभी भी पूरी तरह से तैयार नहीं है। इसे तैयार होने में अभी वक्त लगेगा। ऐसे में छात्रों को संयम बरतने की आवश्यकता है। खबर की मानें तो पंजाब स्कूल एजूकेशन बोर्ड के एक प्रवक्ता ने बताया कि उनके पास रिजल्ट जारी करने को लेकर कोई सूचना नहीं है। उनके मुताबिक अभी रिजल्ट तैयार नहीं है। 

पिछले साल 23 मई को जारी हुए थे रिजल्ट 

साल 2017 में पंजाब बोर्ड ने कक्षा 10वीं/मैट्रिक का रिजल्ट 23 मई 2017 को घोषित किया था और 12 वीं इंटर का रिजल्ट 24 मई को दिया था। अगर पिछले साल यानी 2017 के रिजल्ट पर नजर डालें तो  पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) 10वीं/ मैट्रिक परीक्षा में 57.50 फीसदी छात्र पास हुए थे और साल 2016 में लगभग 92% छात्र पास हुए थे।

पंजाब बोर्ड 10वीं के रिजल्ट (Punjab Class 10th Results 2018) जारी होने के बाद ऐसे करें चेक

1. छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट (PSEB SSC Result 2018 / PSEB Matric Results 2018) देखने के लि आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर लॉग इन करें।2. वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद आपको वहां रिजल्ट का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।3. लिकं पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालें।4. इसके बाद आपका रिजल्ट (PSEB Class 10th Results 2018 / PSEB SSC Results 2018 / Punjab board matric results 2018) आपके स्क्रीन पर होगा।5. यहां से आप रिजल्ट (Punjab Board Class 10th Results 2018) की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

पंजाब बोर्ड के बारे में 

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) एक स्कूल बोर्ड है जो चंडीगढ़, भारत में स्थित है।इस बोर्ड की स्थापना 1969 में किया गया था। इस बोर्ड के स्थापना पंजाब सरकार के पब्लिक स्कूलों में पढ़ाए गए पाठ्यक्रम को संचालित के लिए किया गया था। साथ ही यह स्कूलों को छात्रवृत्ति अलावा और पाठ्यपुस्तकों का वितरण व बोर्ड की परिक्षाओं को आयोजित करता है। बोर्ड का मुख्यालय चंडीगढ़ के निकट एसएएस नगर (मोहाली) में स्थित है।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सपीएसईबी.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज