लाइव न्यूज़ :

'मॉब लिंचिंग' के खिलाफ कानून बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा: इमरान प्रतापगढ़ी

By भाषा | Updated: September 6, 2021 21:19 IST

Open in App

लखनऊ, छह सितंबर कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा है कि विभाग बहुत जल्‍द एक न्यायिक प्रकोष्ठ का गठन करेगा जो अल्‍संख्‍यक समुदाय की समस्याओं का कानूनी रूप से निराकरण कराएगा और मॉब लिंचिंग (भीड़ हत्या) के खिलाफ कानून बनाने के लिए विधानसभा से राष्ट्रपति को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा आयोजित परिवर्तन सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार की तरह मॉब लिंचिंग (भीड़ हत्या) के खिलाफ कानून बनाने के लिए विधानसभा से राष्ट्रपति को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अल्‍पसंख्‍यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो मॉब लिंचिंग के खिलाफ़ क़ानून बनायेगी। उन्‍होंने 16 सूत्रीय एक संकल्‍प पत्र जारी किया जिसमें दावा किया गया है कि कांग्रेस सरकार बनने पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) विरोधी आंदोलन में दर्ज मुकदमों को वापस लेगी और उन्हें मुआवजा देगी। साथ ही सपा सरकार के कार्यकाल में हुए सभी दंगों की जांच कराई जाएगी।

इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी धीरज गुर्जर ने प्रदेश के अल्पसंख्यक समुदाय का आह्वान किया कि प्रदेश के सच्चे विकास में साझीदार बनना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए कांग्रेस ही एक ऐसा दल है जो सही मायने में प्रदेश को विकास की गति दे सकता है तथा सभी धर्म वर्ग के लोग सुरक्षित रह सकते हैं।

सम्मेलन की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने की और कहा कि प्रदेश में मात्र कांग्रेस पार्टी ही है जो जनता के हितों की आवाज उठा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल