लाइव न्यूज़ :

रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए समिति बनाने का प्रस्ताव, इस देश ने कहा- पीएम मोदी को भी जरूर शामिल करना चाहिए

By भाषा | Updated: September 23, 2022 12:25 IST

मैक्सिको ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति स्थापित करने के लिए एक समिति बनाने का प्रस्ताव रखा है। साथ ही मैक्सिको ने कहा कि इसमें भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शामिल किया जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी, पोप फ्रांसिस और एंतोनियो गुतारेस की सदस्यता वाली समिति बनाने का प्रस्ताव।मैक्सिको ने संयुक्त राष्ट्र में रखा प्रस्ताव, कहा- मध्यस्थता के लिए उचित स्थान बनाना होगा।

पिट्सबर्ग: मैक्सिको ने रूस एवं यूक्रेन के बीच स्थायी शांति स्थापित करने की कोशिश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पोप फ्रांसिस और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस की सदस्यता वाली एक समिति के गठन का प्रस्ताव रखा है। यूक्रेन पर न्यूयॉर्क में बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक चर्चा के दौरान मैक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो लुइस एब्रार्ड कासौबोन ने यह प्रस्ताव रखा।

प्रधानमंत्री मोदी ने उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन की 22वीं बैठक के इतर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी और उनसे कहा था कि ‘‘आज का दौर युद्ध का दौर नहीं है।’’ मोदी के बयानों का अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन समेत पश्चिमी देशों ने स्वागत किया था। मैक्सिको के विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘अपने शांतिप्रिय रुख के अनुसार, मैक्सिको का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को शांति स्थपित करने के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने की कोशिश करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के मध्यस्थता के प्रयासों को मजबूत करने के लिए आपके सामने मैक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्राडोर का एक प्रस्ताव रखता हूं कि अन्य राष्ट्राध्यक्षों और सरकारों की भागीदारी वाली ‘यूक्रेन वार्ता एवं शांति समिति’ का गठन किया जाए, जिसमें यदि संभव हो सके तो नरेंद्र मोदी और पोप फ्रांसिस को शामिल किया जाए।’’

मंत्री ने कहा कि इस समिति का लक्ष्य वार्ता के लिए नया तंत्र बनाना और भरोसा कायम करने, तनाव कम करने और स्थायी शांति का मार्ग खोलने के उद्देश्य से मध्यस्थता के लिए उचित स्थान बनाना होगा।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादनरेंद्र मोदीMexicoPope Francis
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज