लाइव न्यूज़ :

शासन को भेजा गया मियागंज ग्राम पंचायत का नाम बदलकर मायागंज रखने का प्रस्ताव

By भाषा | Updated: August 26, 2021 13:57 IST

Open in App

उन्नाव जिले की मियागंज ग्राम पंचायत का नाम बदलकर मायागंज रखने के प्रस्ताव को पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव के पास भेजा गया है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि उन्होंने जिले की मियागंज ग्राम पंचायत का नाम बदलने के ग्राम पंचायत के प्रस्ताव को आगे की कार्रवाई के लिए पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव के पास भेजा है। इस पर अंतिम निर्णय शासन को ही लेना है। जिलाधिकारी द्वारा पंचायती राज विभाग को भेजे गए पत्र में सफीपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक बंबा लाल दिवाकर के उस खत का उल्लेख किया गया है जिसमें उन्होंने मियागंज ग्राम पंचायत का नाम बदलने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रस्ताव भेजने की मांग की थी। जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में विधायक दिवाकर ने उल्लेख किया है कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में गोरखपुर के तत्कालीन सांसद और मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी जनसभा में घोषणा की थी कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो इस ग्राम पंचायत का नाम मियागंज से बदलकर मायागंज कर दिया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक के इस पत्र पर कार्यवाही के बाद ग्राम पंचायत में नाम बदलने का प्रस्ताव पारित कर खंड विकास अधिकारी तथा उप जिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी के पास भेजा था जिसके बाद जिलाधिकारी ने इसकी संस्तुति करते हुए पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव को वह प्रस्ताव कार्रवाई के लिए भेजा है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में जिलों और ग्राम पंचायतों के नाम बदलने के कई प्रस्ताव सामने आए हैं। हाल ही में अलीगढ़ जिला पंचायत ने जिले का नाम बदलकर 'हरि नगर' करने का प्रस्ताव पारित किया था। इसके अलावा मैनपुरी तथा फिरोजाबाद के नाम बदलने के प्रस्ताव भी संबंधित जिला पंचायतों ने सरकार को भेजे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी