लाइव न्यूज़ :

जिला पंचायत की बैठक में अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ रखने का प्रस्‍ताव

By भाषा | Updated: August 17, 2021 19:28 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध अलीगढ़ का नाम बदलकर 'हरिगढ़' हो सकता है । नवनिर्वाचित जिला पंचायत की सोमवार को हुई बैठक में अलीगढ़ का नाम बदलकर 'हरिगढ़' किये जाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। अलीगढ़ के जिला पंचायत अध्‍यक्ष विजय सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि जिला पंचायत के प्रस्ताव पर आगे की कार्यवाही के लिए राज्य सरकार को भेजा जा रहा है। इससे पहले रविवार को प्रदेश की क्षत्रिय महासभा की जिला इकाई के शैलेंद्र पाल सिंह ने अलीगढ़ का नाम बदलने की मांग को लेकर जिला पंचायत को प्रस्ताव सौंपा था। गौरतलब है कि किसी भी शहर का नाम बदलने का अंतिम निर्णय राज्य सरकार लेती है। उत्‍तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और फैजाबाद जिले और मंडल का नाम बदलकर अयोध्या किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज